Hazaribagh Local Updates Today
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Hazaribagh News: ऑल इंडिया फाइड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट का भव्य समापन, अनुपोप बिस्वास बने चैंपियन
Published On
By Anjali Sinha
हजारीबाग के डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के मल्टीपरपज सभागार में आयोजित पांच दिवसीय 'एचडीसीए ऑल इंडिया फाइड रेटिंग क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता 2026' का भव्य समापन हो गया। देश के विभिन्न राज्यों से आए 272 खिलाड़ियों के बीच अनुपोप बिस्वास चैंपियन बने। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल, मेयर अरविंद कुमार राणा और एजेसीए सचिव मनीष कुमार ने सफल प्रतिभागियों के बीच ₹4.50 लाख की इनामी राशि और मोमेंटो का वितरण किया। Hazaribagh News: सदर अस्पताल में 14 जून को लगेगा मेगा रक्तदान शिविर, तैयारियो को लेकर एसडीओ आदित्य पांडेय ने की बैठक
Published On
By Anjali Sinha
हजारीबाग के सदर अस्पताल परिसर में आगामी 14 जून 2026 को विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला स्तरीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस पुनीत कार्य के सफल संपादन और आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए सदर एसडीओ आदित्य पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी, यूथ विंग एनजीओ और ब्लड बैंक के सदस्यों ने भाग लिया, जहां युवाओं को प्रेरित करने और व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद पहुंचे पलाश मार्ट, स्वदेशी उत्पाद खरीदकर दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश
Published On
By Anjali Sinha
हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने स्थानीय पलाश मार्ट का दौरा कर झारखंड की ग्रामीण महिलाओं (मातृशक्ति) द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को एक जन-आंदोलन बताते हुए नागरिकों से स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील की। विधायक ने कहा कि पलाश के उत्पाद हमारे गांवों की आशा, हुनर और आत्मनिर्भरता का प्रतीक हैं, जिन्हें बढ़ावा देकर हम राज्य की अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण को मजबूत कर सकते हैं। 