Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद पहुंचे पलाश मार्ट, स्वदेशी उत्पाद खरीदकर दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश
हर वस्तु में संघर्ष और आत्मविश्वास की कहानी
हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने स्थानीय पलाश मार्ट का दौरा कर झारखंड की ग्रामीण महिलाओं (मातृशक्ति) द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को एक जन-आंदोलन बताते हुए नागरिकों से स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील की। विधायक ने कहा कि पलाश के उत्पाद हमारे गांवों की आशा, हुनर और आत्मनिर्भरता का प्रतीक हैं, जिन्हें बढ़ावा देकर हम राज्य की अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण को मजबूत कर सकते हैं।
हजारीबाग: विधायक प्रदीप प्रसाद ने आज पलाश मार्ट पहुँचकर झारखंड की मातृशक्ति द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को मजबूत किया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि पलाश मार्ट में हमारी मातृशक्ति द्वारा प्रेम, परिश्रम और आत्मनिर्भरता की भावना से निर्मित उत्पादों की बिक्री होती है। जब भी वे पलाश मार्ट के पास से गुजरते हैं, उनके कदम स्वतः ही रुक जाते हैं और मन स्थानीय उत्पादों की खरीदारी के लिए प्रेरित हो उठता है।
उन्होंने कहा कि इन उत्पादों को हाथ में लेते ही उनमें महिलाओं की मेहनत, उनके सपनों की चमक और हमारी मिट्टी की सोंधी खुशबू महसूस होती है। हर वस्तु अपने भीतर संघर्ष, आत्मविश्वास और स्वाभिमान की कहानी समेटे हुए है। यह केवल सामान नहीं, बल्कि हमारे गाँवों की आशा, हुनर और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
