Bokaro News: अब आधार के कामों के लिए नहीं जाना होगा दूर, चास वार्ड संख्या-18 में नीलम हॉस्पिटल के समीप केंद्र शुरू
यूआइडी डीपीओ शैलेन्द्र मिश्रा ने दी जानकारी
बोकारो के चास नगर क्षेत्र अंतर्गत भगवती कॉलोनी (वार्ड संख्या-18, नीलम हॉस्पिटल के समीप) में एक नया आधार सेवा केंद्र शुरू किया गया है। यूआइडी डीपीओ शैलेंद्र मिश्रा के अनुसार, इस आधुनिक केंद्र पर नए नामांकन, नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर सुधारने और बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों को अब लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
बोकारो: यूआइडी द्वारा जिले के चास नगर क्षेत्र में लोगों की सुविधा को देखते हुए नया आधार सेवा केंद्र शुरू किया गया है। यह केंद्र भगवती कॉलोनी, वार्ड संख्या-18 में नीलम हॉस्पिटल के समीप चास, बोकारो में संचालित हो रहा है।केंद्र खुलने से अब आसपास के लोगों को आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां नए आधार नामांकन से लेकर आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि एवं बायोमेट्रिक अपडेट सहित सभी प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
यूआइडी डीपीओ शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया कि केंद्र में बच्चों के आधार नामांकन, आधार प्रिंट एवं डाउनलोड सहायता जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। लोगों की सुविधा के लिए आधुनिक व्यवस्था और आवश्यक तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं ताकि कम समय में कार्य पूरा हो सके।आम नागरिकों से अपील है कि आधार से जुड़े किसी भी कार्य के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ अधिकृत केंद्र पर पहुंचें और सुविधाओं का लाभ उठाएं।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
