Sahebganj News: जिलेबिया घाटी में परिवहन विभाग का कड़ा एक्शन: डीटीओ के नेतृत्व में चला सघन जांच अभियान

दोपहिया और भारी वाहनों के दस्तावेजों की हुई गहन पड़ताल

Sahebganj News: जिलेबिया घाटी में परिवहन विभाग का कड़ा एक्शन: डीटीओ के नेतृत्व में चला सघन जांच अभियान
(फ़ोटो)

साहिबगंज-बोरियो जिलेबिया घाटी में डीटीओ मिथलेश चौधरी के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान हेलमेट, सीटबेल्ट और वाहन दस्तावेजों की जांच कर चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

साहिबगंज: जिलेबिया घाटी क्षेत्र में बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटरयान निरीक्षक, साहिबगंज द्वारा दोपहिया, हल्के एवं भारी वाहनों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।     

अभियान के दौरान वाहनों के कागजात, जैसे- ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा एवं फिटनेस प्रमाण पत्र की जांच की गई। जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं थे, उन्हें नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। इस मौके पर अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों के प्रति सचेत किया और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह दी गई।

अभियान में सड़क सुरक्षा रोड इंजीनियर भी मौजूद रहे, जिन्होंने सड़क पर सुरक्षित यात्रा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और तकनीकी दृष्टिकोण से सुरक्षा उपायों की जानकारी साझा की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जा सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट