Sahebganj News: आंधी-बारिश का कहर: बिजली के तारों पर गिरा नीम का पेड़, आपूर्ति ठप

वार्ड संख्या-02 में बिजली आपूर्ति पूरी तरह रही बाधित

Sahebganj News: आंधी-बारिश का कहर: बिजली के तारों पर गिरा नीम का पेड़, आपूर्ति ठप
(फ़ोटो)

बरहरवा में आंधी-बारिश के कारण वार्ड-02 में बिजली के तारों पर नीम का पेड़ गिर गया, जिससे आपूर्ति ठप हो गई। सोशल मीडिया चेयरमैन नेहाल अख्तर की तत्परता और बिजली विभाग के त्वरित एक्शन से पेड़ हटाकर बिजली बहाल की गई।

बरहरवा: बुधवार को हुई भारी आंधी-बारिश के कारण नगर पंचायत के वार्ड संख्या-02 में एक बड़ा सा नीम का पेड़ टूटकर बिजली के तार पर गिर गया। इससे इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने जिला सोशल मीडिया चेयरमैन नेहाल अख्तर को सूचित किया। नेहाल अख्तर ने तत्काल बिजली विभाग को मामले से अवगत कराया। विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत टीम को मौके पर भेजा।

बिजली विभाग के कर्मी बास्की मौके पर पहुंचे और मरम्मती कार्य शुरू किया। इस दौरान नेहाल अख्तर स्वयं भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने मजदूरों और विभागीय कर्मचारियों के साथ मिलकर पेड़ की टहनियों को काटकर रास्ता और बिजली के तारों को पूरी तरह साफ कराया। उनके सक्रिय सहयोग से कुछ ही घंटों में स्थिति नियंत्रित हो गई और बिजली बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया।  

इस कार्य में स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ता आलमगीर मंसूरी सहित कई ग्रामीण भी मौजूद रहे और सहयोग किया। वार्ड संख्या-02 के ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई और जनहित में किए गए प्रयास के लिए नेहाल अख्तर का दिल से आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी तत्परता और जिम्मेदारी के कारण बड़ी दुर्घटना टल गई और समय रहते समस्या का समाधान हो सका। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई की भी सराहना की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: दारू थाना में CSP/CSE संचालकों के साथ सुरक्षा बैठक, CCTV व नकदी सुरक्षा पर दिए गए अहम निर्देश Hazaribagh News: दारू थाना में CSP/CSE संचालकों के साथ सुरक्षा बैठक, CCTV व नकदी सुरक्षा पर दिए गए अहम निर्देश
Bokaro News: भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण के कारण उड़ रही धूल पर चक्का जाम
Hazaribagh News: प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती