Hazaribagh News: 12वीं बोर्ड में जीएम कॉलेज का दबदबा, कला 97% और वाणिज्य 100% परिणाम

कला, विज्ञान और वाणिज्य—तीनों में उत्कृष्ट परिणाम से क्षेत्र में खुशी

Hazaribagh News: 12वीं बोर्ड में जीएम कॉलेज का दबदबा, कला 97% और वाणिज्य 100% परिणाम
टॉपर्स के साथ खुशी साझा करते शिक्षक व प्राचार्य

इचाक स्थित जीएम इंटर महाविद्यालय ने इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत की है। कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकायों में छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की। कला में 97%, वाणिज्य में 100% और विज्ञान में 89% परिणाम रहा।

हजारीबाग: स्थित जीएम इंटर महाविद्यालय ने इस वर्ष जैक (12वीं) बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम लहरा दिया है। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कला, विज्ञान और वाणिज्य—तीनों संकायों में बेहतरीन परिणाम हासिल कर संस्था का नाम गौरवान्वित किया है।

महाविद्यालय का कुल परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा, जिसमें कला संकाय का रिजल्ट 97 प्रतिशत, वाणिज्य संकाय का शत-प्रतिशत (100%) तथा विज्ञान संकाय का 89 प्रतिशत रहा। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यार्थियों, बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों में भी खुशी की लहर दौड़ा दी है।

Hazaribagh News: 12वीं बोर्ड में जीएम कॉलेज का दबदबा, कला 97% और वाणिज्य 100% परिणाम
टॉपर छात्रों की सूचि

कला संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन

कला संकाय में रोशन कुमार राणा ने 428 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके अलावा सोनू कुमार और रणवीर कुमार यादव ने 415-415 अंक, मनीषा कुमारी ने 411, कोमल रानी ने 410, रितिका कुमारी और अनु अंजू कुमारी ने 407-407, मधु कुमारी ने 406, अंशु कुमारी ने 405 तथा संध्या रानी ने 404 अंक प्राप्त कर टॉप 10 में स्थान बनाया।

वाणिज्य संकाय में 100% सफलता

वाणिज्य संकाय में सतीश कुमार दास ने 428 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। निधि कुमारी (422), वीरू कुमार (405), ऋतिक राणा (377), अमन कुमार, प्रमोद कुमार और पंकज कुमार (368-368), गणेश प्रसाद (365), सुनील कुमार और लवली कुमारी (363-363) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप 10 में जगह बनाई।

Hazaribagh News: 12वीं बोर्ड में जीएम कॉलेज का दबदबा, कला 97% और वाणिज्य 100% परिणाम
टॉपर छात्रों की सूचि

विज्ञान संकाय में शानदार उपलब्धि

विज्ञान संकाय में अनूप कुमार ने 464 अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। माही कुमारी (456), हर्षित राज (453), कल्पना कुमारी (445), रूपेश कुमार (439), रानी कुमारी (438), आभा कुमारी और क्षितिज कुमार (434-434), राहुल कुमार (422) तथा पंकज यादव (421) ने भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
प्राचार्य और प्रबंधन ने दी बधाई:

महाविद्यालय के प्राचार्य शंभू कुमार ने इस शानदार परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए टॉपर विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता उन्हीं को मिलती है जो चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं और अवसरों का सही उपयोग करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “सफलता पाने के लिए जेब में गांधी हो या न हो, लेकिन दिल में आंधी जरूर होनी चाहिए।”

महाविद्यालय के सचिव विनय कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि बिना कठिन परिश्रम के सफलता संभव नहीं है। उन्होंने संदेश दिया कि “मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता खुद शोर मचाए।”

वहीं महाविद्यालय प्रभारी पंकज कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
Giridih News: भाजपा का संकल्प, पीरटांड़ में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऊर्जा के साथ समापन
Deoghar News: शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, गांव में उमड़ा जनसैलाब
Deoghar News: सांसद निशिकांत दुबे ने किया नवाडीह नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन
Koderma News: रोटरी क्लब की बड़ी मानवीय पहल, करमा पंचायत में 71 लोगों की हुई मुफ्त आंख जांच
Video: पाकिस्तान में भी छाया धुरंधर-2 का क्रेज! हमज़ा के किरदार पर आए ऐसे रिएक्शन
Palamu News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर 14 थाना प्रभारियों का तबादला