Koderma News: युवाओं का झामुमो से जुड़ाव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मो. सद्दाम के नेतृत्व में कई ने ली सदस्यता

संगठन को मजबूत करने का युवाओं ने लिया सामूहिक संकल्प

Koderma News: युवाओं का झामुमो से जुड़ाव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मो. सद्दाम के नेतृत्व में कई ने ली सदस्यता
(फ़ोटो)

कोडरमा के महावीर मोहल्ला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष मो. सद्दाम और सचिव पवन माइकल कुजुर के नेतृत्व में युवाओं ने संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

कोडरमा: झारखंड में चल रहे विकास कार्यों और जनहित में लिए जा रहे निर्णयों से प्रभावित होकर कोडरमा में कई युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम झारखंड युवा मोर्चा, कोडरमा के जिला अध्यक्ष मो. सद्दाम के नेतृत्व में मंगलवार को कोडरमा के महावीर मोहल्ला में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों पर विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान झामुमो कोडरमा के सचिव पवन माइकल कुजुर ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया और कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मो. सद्दाम ने कहा कि आज जिस तरह से युवा वर्ग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुख नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहा है, वह संगठन को और मजबूत बनाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की यह भागीदारी झारखंड के विकास को नई दिशा देगी।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में उमेश कुमार ठाकुर, सिकन्दर कुमार, कृष्णा कुमार, सौरभ सागर, अशोक शर्मा, अंकित राज, सौरभ शर्मा, मुकेश ठाकुर, रमेश कुमार शर्मा, विकास कुमार, राजकुमार शर्मा, आफताब आलम सहित कई युवा शामिल रहे।

सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में वे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ राज्य के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
Giridih News: भाजपा का संकल्प, पीरटांड़ में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऊर्जा के साथ समापन
Deoghar News: शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, गांव में उमड़ा जनसैलाब
Deoghar News: सांसद निशिकांत दुबे ने किया नवाडीह नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन