Palamu News: भारत जनगणना 2027 की शुरुआत, नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने किया स्व-गणना पंजीकरण
नगर के कार्यापालक अधिकारी सह अभियान के नोडल ने लोगों को दिया प्रशिक्षण
छतरपुर नगर पंचायत में 'भारत जनगणना 2027' की शुरुआत नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता द्वारा स्वयं की ऑनलाइन स्व-गणना के साथ की गई। उन्होंने नगरवासियों से 1 मई से शुरू हुई स्व-गणना में भाग लेने की अपील की और बताया कि 16 मई से प्रगणक घर-घर जाकर 34 विभिन्न श्रेणियों की जानकारी एकत्र करेंगे।
छतरपुर: भारत सरकार द्वारा आयोजित भारत जनगणना 2027 की शुरुआत नगर पंचायत छतरपुर में उत्साहपूर्वक की गई। नगर पंचायत छतरपुर के प्रथम नागरिक एवं नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेकर इसकी शुरुआत की। उन्होंने जनगणना पोर्टल पर पूछे गए सभी सवालों का उत्तर दर्ज कर नागरिकों को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि 1 मई से शुरू हुई स्व-गणना प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोग भाग लें और देश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि 16 मई से प्रगणक घर-घर जाकर नागरिकों से जानकारी एकत्र करेंगे तथा लगभग 34 प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे, जिनका सही एवं स्पष्ट उत्तर देना आवश्यक होगा।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

