बाबूलाल मरांडी का बयान तथ्यों से परे, भाजपा की विफलताओं पर पर्दा डालने का प्रयास: राकेश सिन्हा

रोजगार, महंगाई और किसानों के मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा

बाबूलाल मरांडी का बयान तथ्यों से परे, भाजपा की विफलताओं पर पर्दा डालने का प्रयास: राकेश सिन्हा
राकेश सिन्हा (फाइल फोटो)

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर दिए गए बयान को भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक असुरक्षा बढ़ी है, जबकि युवाओं और किसानों को किए गए वादे पूरे नहीं हुए।

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर दिए गए बयान को पूरी तरह भ्रामक, तथ्यहीन और जनता को गुमराह करने वाला बताया है।

सिन्हा ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा पिछले 12 वर्षों को उपलब्धियों का स्वर्णिम काल बताना देश की वास्तविक परिस्थितियों से आंखें मूंद लेने जैसा है। यदि यह कालखंड इतना ही ऐतिहासिक रहा होता तो आज देश का युवा रोजगार के लिए दर-दर नहीं भटक रहा होता, किसान अपनी उपज का उचित मूल्य पाने के लिए सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर नहीं होते और महंगाई ने आम परिवारों की कमर नहीं तोड़ी होती।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने "सबका साथ, सबका विकास" का नारा तो दिया, लेकिन वास्तविकता यह है कि विकास का लाभ कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों तक सीमित रहा जबकि आम जनता बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक असुरक्षा से जूझती रही। देश में बेरोजगारी दर पिछले कई दशकों में सबसे गंभीर चुनौती बनकर उभरी है। करोड़ों युवाओं को प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन आज सरकारी विभागों में लाखों पद खाली पड़े हैं।

सिन्हा ने कहा कि भाजपा कांग्रेस पर गरीबों की चिंता नहीं करने का आरोप लगाती है, जबकि सच्चाई यह है कि मनरेगा, सूचना का अधिकार, खाद्य सुरक्षा कानून, शिक्षा का अधिकार, किसान ऋण माफी, आधारभूत ढांचे का विस्तार और देश को आर्थिक मजबूती प्रदान करने वाली अनेक ऐतिहासिक योजनाएं कांग्रेस सरकारों की देन हैं। कांग्रेस ने देश को लोकतांत्रिक संस्थाएं, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग, आईआईटी, आईआईएम, एम्स और वैज्ञानिक विकास की मजबूत नींव दी, जिस पर आज का भारत खड़ा है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों में लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर लगातार हमले हुए हैं। संसद की गरिमा कमजोर हुई है, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग बढ़ा है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया है। भाजपा हर असहमति को देशविरोध साबित करने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें: रिम्स में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली चरम पर, प्रवक्ता अभय सिंह ने सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

सिन्हा ने कहा कि भाजपा को पहले यह जवाब देना चाहिए कि किसानों की आय दोगुनी क्यों नहीं हुई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार क्यों बढ़ीं, युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिला और देश की संपत्तियां निजी हाथों में क्यों सौंपी जा रही हैं। केवल प्रचार और इवेंट मैनेजमेंट से देश नहीं चलता, जनता वास्तविक परिस्थितियों को भलीभांति समझती है।

यह भी पढ़ें: बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मानती है कि देश की प्रगति का श्रेय किसी एक व्यक्ति या एक दल को नहीं बल्कि देश के करोड़ों मेहनतकश नागरिकों, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और पूर्ववर्ती सरकारों के योगदान को जाता है। भाजपा का अहंकार और आत्मप्रशंसा का अभियान देश की वास्तविक समस्याओं को नहीं छिपा सकता।

कांग्रेस जनता के मुद्दों—रोजगार, महंगाई, किसानों के अधिकार, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा—को मजबूती से उठाती रहेगी तथा भाजपा सरकार को उसके वादों और विफलताओं के लिए जवाबदेह बनाती रहेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप