भारत अमोघ सुरक्षा कवच तंत्र निर्माण की तैयारी शुरू की: जे.पी. पांडेय

स्वदेशी स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप निर्माण को बताया ऐतिहासिक कदम

भारत अमोघ सुरक्षा कवच तंत्र निर्माण की तैयारी शुरू की: जे.पी. पांडेय
जे.पी. पांडेय (फाइल फोटो)

भाजपा किसान मोर्चा के नेता एवं झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित स्वदेशी स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप (AS-HAPS) परियोजना का स्वागत किया है।

रांची: भाजपा किसान मोर्चा, झारखंड प्रदेश के नेता सह झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने भारत के रक्षा मंत्रालय द्वारा सीमाओं की रक्षा और घुसपैठ को सदा के लिए समाप्त करने के लिए लगभग 15,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले स्वदेशी स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप (AS-HAPS) के निर्माण के निर्णय पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि भारत अब दुनिया के गिने-चुने देशों की श्रेणी में सुरक्षा के क्षेत्र में खड़ा होने की शक्ति हासिल कर चुका है।

उन्होंने कहा कि दुनिया अब इस बात को अच्छी तरह समझ रही है कि भारत बदल चुका है। भारत के DRDO ने एक ऐसी युक्ति विकसित कर उसका परीक्षण भी कर लिया है, जिससे चीन की गतिविधियों और पाकिस्तान के घुसपैठियों पर दिल्ली में बैठकर भी निगरानी की जा सकती है तथा पलक झपकते ही कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह संभव भाजपा के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में हुआ है।

उन्होंने कहा कि अब चीन और पाकिस्तान का भारत की नजरों से बचना नामुमकिन है। भारत जिस स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप (AS-HAPS) का निर्माण करने जा रहा है, उसकी नजरों से चीन और पाकिस्तान का बचना बिल्कुल मुश्किल होगा, क्योंकि अब भारत का "तीसरा नेत्र" तैयार हो रहा है। यह सौर ऊर्जा एवं चार्ज एनर्जी से संचालित होगा। उन्होंने कहा कि यह थर्मल इमेजर के माध्यम से दुश्मनों की हर गतिविधि पर 360 डिग्री निगरानी रखते हुए लगभग 30 किलोमीटर की दूरी से भी नजर रख सकता है।

जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि भारत की निजी सुरक्षा कंपनियां स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप बनाने की तैयारी में लग चुकी हैं, जो चीन और पाकिस्तान के होश उड़ाने के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि भारत अब दुश्मनों की धमकियों का केवल जवाब ही नहीं देता, बल्कि दुश्मन की मंशा को पहले ही भांपकर कार्रवाई करने की क्षमता भी रखता है।

यह भी पढ़ें: चाईबासा में DMFT फंड के पैसे को हेमंत सरकार ने लुटवा दिया: बाबूलाल मरांडी

उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के बीच भारत स्वयं को सुपर पावर बनाने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। अब बीजिंग से लेकर इस्लामाबाद तक की हर गतिविधि पर भारत नजर रख सकेगा। उन्होंने कहा कि स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप पाकिस्तान की साजिशों और चीन की हर गतिविधि पर नजर रखने में सक्षम होगा। यह हाईटेक एयरशिप महीनों तक बिना तेल और गैस के आकाश में रहकर सीमाओं की निगरानी कर सकेगा। यदि सीमा पर कोई छोटी-सी गतिविधि भी होगी, तो दिल्ली में बैठे सेना के अधिकारियों तक उसकी सूचना तुरंत पहुंच जाएगी और पलक झपकते ही कार्रवाई की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें: JPSC में कथित 'रोजगार के व्यापार' का आरोप, भाजयुमो ने 21 जुलाई मशाल जुलूस और 22 जुलाई घेराव का किया ऐलान

उन्होंने कहा कि यह अमोघ अस्त्र भारतीय सीमाओं की सुरक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा और दुश्मन देशों को भारत की ओर बुरी नजर से देखने से पहले हजारों बार सोचने पर मजबूर करेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात