Pakur News: खनिज माफिया पर प्रहार: पाकुड़ में फर्जी चालान पर स्टोन चिप्स ढोता हाइवा जब्त
नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा- प्रशासन
पाकुड़ में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एक हाइवा ट्रक को पुराने चालान का दोबारा उपयोग कर स्टोन चिप्स ले जाते हुए पकड़ा गया। प्रशासन ने वाहन को जब्त कर खनन विभाग को सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया है।
पाकुड़: जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान एक हाइवा ट्रक को स्टोन चिप्स परिवहन करते पकड़ा गया, जिसमें एक ही चालान का दोबारा उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, वाहन की जांच के दौरान प्रस्तुत चालान और परिवहन दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। जांच में पाया गया कि जिस चालान के आधार पर स्टोन चिप्स का परिवहन किया जा रहा था, उसका पहले भी उपयोग किया जा चुका है। इससे अवैध खनिज परिवहन और राजस्व क्षति की आशंका जताई जा रही है।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


