Palamu News: उपायुक्त की बड़ी बैठक: भूमि हस्तांतरण में देरी पर जताई नाराजगी, दो बड़े अधिकारियों को शोकॉज
बगैर सूचना के मीटिंग में अनुपस्थित रहने पर सिविल सर्जन एवं जिला कृषि पदाधिकारी को शोकॉज़
मेदिनीनगर में उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने भूमि हस्तांतरण से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर सिविल सर्जन और जिला कृषि पदाधिकारी को शोकॉज किया गया तथा पांकी ग्रिड स्टेशन व स्पोर्ट्स साइंस सेंटर के लिए भूमि संबंधी बाधाओं को शीघ्र दूर करने का आदेश दिया गया।
मेदिनीनगर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में भूमि हस्तांतरण से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर जिले के सभी अंचल अधिकारियों (सीओ) एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी परियोजनाओं एवं संस्थानों की स्थापना हेतु लंबित भूमि हस्तांतरण प्रस्तावों की बिंदुवार समीक्षा की गयी।
इस दौरान उपायुक्त शेखावत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि हस्तांतरण से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ताकि विकास योजनाओं एवं जनहित परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने लंबित मामलों में आ रही बाधाओं को आपसी समन्वय से शीघ्र दूर करने पर बल दिया। बैठक में 132/33 के.वी. पांकी ग्रिड स्टेशन स्थापना से संबंधित मामले की भी समीक्षा की गई।


बैठक में अस्पताल विस्तार, साइंस सेंटर, आवासीय भवन, एफएसटीपी प्लांट, एग्रो प्रोसेसिंग हब समेत विभिन्न योजनाओं हेतु भूमि उपलब्धता एवं हस्तांतरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई तथा सभी लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।मौके पर पुलिस अधीक्षक,वन प्रमंडल पदाधिकारी,अपर समाहर्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

