देवघर साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

सारठ थाना क्षेत्र के डकाय जंगल में छापेमारी कर पुलिस ने की गिरफ्तारी

देवघर साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले चार साइबर अपराधी गिरफ्तार
साइबर ठगी गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

देवघर साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सारठ थाना क्षेत्र से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को फ्लिपकार्ट, अमेजन, गूगल पे और एयरटेल पेमेंट बैंक का अधिकारी बताकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।

देवघर: साइबर अपराध के खिलाफ देवघर पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर फर्जी तरीके से लोगों को झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने का आरोप है।

पुलिस अधीक्षक देवघर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में टीम गठित कर सारठ थाना क्षेत्र के डकाय जंगल इलाके में छापेमारी की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार साइबर अपराधी खुद को फ्लिपकार्ट, अमेजन कस्टमर केयर प्रतिनिधि, एयरटेल पेमेंट बैंकिंग अधिकारी और गूगल पे कस्टमर केयर कर्मी बताकर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। आरोपी कैशबैक, खाता बंद होने और सहायता के नाम पर लोगों से जानकारी लेकर साइबर ठगी करते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमरुद्दीन अंसारी (उम्र करीब 21 वर्ष), पिता स्वर्गीय मोहम्मद अली, निवासी कपसा; अब्दुल करीम अंसारी (उम्र करीब 30 वर्ष), पिता मेहबूब अंसारी; समीर अंसारी (उम्र करीब 21 वर्ष) तथा वसीम अंसारी (उम्र करीब 21 वर्ष), सभी थाना सारठ क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: भगवान बिरसा मुंडा का धर्मांतरण के खिलाफ संघर्ष आज भी प्रेरणा का स्रोत: अमित शाह

पुलिस ने आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में जब्त मोबाइल और सिम से साइबर ठगी में संलिप्तता सामने आई है। पुलिस तकनीकी जांच के माध्यम से इनके अन्य साथियों और ठगी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेते थे और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी हासिल कर ठगी करते थे। इसके अलावा फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी बनकर भी लोगों को निशाना बनाते थे।

देवघर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या APK फाइल पर क्लिक न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें अथवा निकटतम साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नामांकन आवेदन की तिथि 16 जून तक विस्तारित Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नामांकन आवेदन की तिथि 16 जून तक विस्तारित
Palamu News: उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने बारालोटा के बूथों का किया औचक निरीक्षण
Palamu News: नगर निगम में भवन नियमितीकरण अभियान की गति धीमी, उपमहापौर ने जताई नाराजगी
देवघर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई डिजिटल लॉकर सुविधा, अब निश्चिंत होकर करें बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन 
Deoghar News: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प, झामुमो का प्रशिक्षण सम्मेलन संपन्न
Deoghar News: नगर परिषद बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला, शहर में बनेगा शानदार वाटर पार्क
आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कंपू यादव के साथ दुर्व्यवहार का आरोप, डीसी-एसपी को आवेदन
रामगढ़ अवैध खदान हादसा: भाजपा की मांग, एसपी और डीसी पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा
Deoghar News: डीएवी भंडारकोला में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलता के साथ हुआ समापन 
Hazaribagh News: थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह 'आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक' से हुए सम्मानित
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए हरिद्वार रवाना हुए 18 प्रतिभावान खिलाड़ी
Hazaribagh News: 20 वर्षों से अकेली रह रही वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका