Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
कॉलेज के शौचालयों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर जोर
देवघर के मधुपुर कॉलेज में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में प्राचार्य डॉ. रत्नाकर भारती को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल पेयजल, शौचालयों की सफाई, खराब पंखे ठीक कराने और कैंटीन खोलने की मांग की गई।
मधुपुर: कांग्रेस छात्र संगठन देवघर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में मधुपुर कॉलेज,देवघर के प्राचार्य डॉ. रत्नाकर भारती को एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने माँग किया कि भीषण गर्मी को देखते हुए मधुपुर कॉलेज के हर बिल्डिंग में ठंडा पानी छात्र/छात्रों के लिए पीने की व्यवस्था सुचारू रूप से की जाए तथा कॉलेज अंतर्गत शौचालयों में साफ-सफाई रोज करवाया जाए ताकि छात्रों को परेशानी ना हो।
इसके अलावा कॉलेज अंतर्गत कक्षा कक्ष में पंखे एवं डेस्क जो खराब है छात्रों की सुविधा को देखते हुए उन्हें ठीक करवाया जाए एवं मधुपुर कॉलेज में छात्र/छात्राओं के खाने पीने के लिए एक कैंटीन खोला जाए। इसके उपरांत जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कहा कि छात्रहित में कॉलेज समुचित सुधार करते हुए जल्द से जल्द एनएसयूआई की मांगों को कॉलेज में लागू करे ताकि छात्रों को कठिनाई की सामना ना करना पड़े।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
