Hazaribagh News: अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की सघन छापेमारी, 1200 किलो जावा महुआ विनष्ट

शराब बनाने वाले उपकरण, बर्तन और अन्य सामग्रियां की गईं जब्त

Hazaribagh News: अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की सघन छापेमारी, 1200 किलो जावा महुआ विनष्ट
(फ़ोटो)

हजारीबाग डीसी हेमंत सती के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने कटकमदाग के सलगावा और लुटा क्षेत्र में विशेष छापेमारी की। इस दौरान टीम ने अवैध शराब की 23 भट्ठियों को ध्वस्त कर 1200 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया और 220 लीटर चुलाई शराब बरामद की।

हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, संचय एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग द्वारा लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में शनिवार को कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव सलगावा (हरिजन टोला) एवं लुटा क्षेत्र में अवैध महुआ चुलाई शराब निर्माण के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान सलगावा (हरिजन टोला) के घरों में संचालित 8 भट्ठियों, लुटा क्षेत्र में 10 भट्ठियों तथा सलगावा के 5 अलग-अलग घरों में संचालित अवैध शराब निर्माण स्थलों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 23 अवैध भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास छिपाकर रखे गए लगभग 1200 किलोग्राम जावा महुआ को विनष्ट किया गया। साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, बर्तन आदि जब्त किए गए तथा करीब 220 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई।

उत्पाद विभाग द्वारा इस अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। इस छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद सौरभ कुमार झा, अवर निरीक्षक उत्पाद भुनेश्वर नायक, अवर निरीक्षक उत्पाद सुमितेश कुमार, उत्पाद आरक्षी अनूप कुमार सिंह एवं सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल
Hazaribagh News: अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की सघन छापेमारी, 1200 किलो जावा महुआ विनष्ट
Hazaribagh News: पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त पहल, दारू थाने में सुनी गईं जन-समस्याएं
Giridih News: टावर चौक-कल्याणडीह फोरलेन मार्ग पर भारी पुलिस बल के बीच तोड़ी गईं दुकानें
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड आ रहे नितिन नवीन: अमर बाऊरी
डोमचांच में युवा राजद की चौपाल संपन्न, स्थानीय मुद्दों पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: दिशा की बैठक में विधायक प्रदीप प्रसाद ने उठाए जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे
पुलिस अधीक्षक ने ललपनिया ओपी और झुमरा सीआरपीएफ कैंप का किया निरीक्षण