Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  

डॉ. रणजीत ‘प्रदूषण भारत छोड़ो स्वच्छता अभियान’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नामित 

Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
(फ़ोटो)

साहिबगंज के मॉडल कॉलेज राजमहल में प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण जनित बीमारियों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय डेंगू दिवस भी मनाया गया और प्राचार्य डॉ. रणजीत को “प्रदूषण भारत छोड़ो स्वच्छता अभियान” का राष्ट्रीय अध्यक्ष नामित किया गया।

साहिबगंज: मॉडल कॉलेज राजमहल में प्राचार्य सह पर्यावरणविद् डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में “पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण से जनित बीमारियों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को पर्यावरण, स्वच्छता और प्रदूषणजनित बीमारियों के प्रति जागरूक करना था। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण आज मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बन गया है। 

वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण के कारण अस्थमा, कैंसर, त्वचा रोग जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जल संरक्षण अपनाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का आह्वान किया। डॉ. सिंह ने कहा कि धरती को बचाना है तो हर व्यक्ति को पर्यावरण प्रहरी बनना होगा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संजीवनी गंगा एनजीओ के प्रतिनिधि मोहम्मद एयाज शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते पर्यावरण की रक्षा नहीं की गई तो आने वाली पीढ़ियों को भीषण जल संकट, जहरीली हवा और नई-नई बीमारियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने हरित परिसर, स्वच्छ वातावरण और जल स्रोतों की सुरक्षा को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया।  

राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर मो. एयाज ने डेंगू से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि डेंगू मच्छर साफ पानी में पनपता है, इसीलिए कूलर, गमले, टायर और छत पर पानी जमा न होने दें। पूरी बांह के कपड़े पहनें, मच्छरदानी का प्रयोग करें और आसपास साफ-सफाई रखें। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर-परिवार और मोहल्ले में भी जागरूकता फैलाने की अपील की।    

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: NH-133A का जर्जर पुल बना मौत का रास्ता, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

कार्यक्रम के दौरान सहजीवी गंगा संस्थान के संस्थापक मो. आयाज ने प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह को “प्रदूषण भारत छोड़ो स्वच्छता अभियान” का राष्ट्रीय अध्यक्ष नामित किया। इस घोषणा पर कॉलेज परिसर में उपस्थित सभी लोगों ने तालियों से स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. रमजान अली, डॉ. अमित कुमार, डॉ. शैलेश मिश्र, मुस्कान, रमा भारती, प्रियंका कुमारी समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं और महाविद्यालय कर्मी मौजूद रहे। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: सिस्टम फेल, समाजसेवी पास: टुनटुन ने अपने खर्चे से बना दी गांव की सड़क

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा