राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड आ रहे नितिन नवीन: अमर बाऊरी
युवाओं को साधने के लिए विशेष युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आगामी 6 और 7 जून को अपने पहले झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने बताया कि इस दौरान वे प्रबुद्धजन और युवा संवाद सहित कई अहम सांगठनिक बैठकों में हिस्सा लेंगे।
रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय झारखंड दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम तय हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगामी 06 एवं 07 जून को झारखंड दौरा होना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राज्य में यह उनका पहला दौरा है। उक्त जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने दी। उन्होंने कहा कि इन दो दिनों में कई कार्यक्रमों और सांगठनिक बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष हिस्सा लेंगे।
बाउरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 06 जून को पूर्वाह्न 11.30 बजे सेवा विमान के द्वारा रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद एयरपोर्ट के समीप ही उनका वृक्षारोपण का कार्यक्रम है। इसके बाद भारत रत्न स्व.कर्पूरी ठाकुर, धरती आबा बिरसा मुंडा, स्व. कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण का उनका कार्यक्रम है। तत्पश्चात उनका आगमन भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगा। इसी दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
