Koderma News: नाबालिग छात्रा की संदिग्ध आत्महत्या, कारणों की तफ्तीश में जुटी तिलैया पुलिस

एएसआई अनुरंजन कुमार दल-बल के साथ पहुंचे मौके पर

Koderma News: नाबालिग छात्रा की संदिग्ध आत्महत्या, कारणों की तफ्तीश में जुटी तिलैया पुलिस
(रिया कुमारी)

कोडरमा के तिलैया थाना अंतर्गत इंदरवा बस्ती में 15 वर्षीया कक्षा 9 की छात्रा रिया कुमारी ने घर में अकेली रहने के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं परिजनों के अनुसार मृतका पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव और उदासी में थी।

कोडरमा: जिले के तिलैया थाना अंतर्गत इंदरवा बस्ती के आजाद मोहल्ला में बीती रात एक नाबालिक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 15 वर्षीया रिया कुमारी (पिता रौशन चंद्रवंशी) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रिया की मां और भाई शुक्रवार की शाम सामान की खरीदारी करने हेतु बाजार गए हुए थे। इस दौरान रिया घर पर अकेली थी। 

बाजार करने के पश्चात जब रिया की मां और उसके भाई वापस अपने घर पहुंचे तो रिया उन्हें कहीं दिखाई नहीं दी। इसके बाद वे घर के दूसरे तल्ले पर रिया के कमरे में पहुंचे। जहां देखा कि रिया फांसी के फंदे पर झूल रही थी। उसकी मां ने इसकी सूचना रिया के पिता को दी। घटना की सूचना मिलते ही रिया के पिता घर पहुंचे और रिया को फंदे से नीचे उतारा। वहीं इस घटना की सूचना देर रात तिलैया पुलिस को दी गई। 

घटना की सूचना पाकर तिलैया थाना के एएसआई अनुरंजन कुमार अपने दल बल के साथ रिया के घर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की जांच में जुट गए। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर रिया के परिजनों ने बताया कि वह बीते 10-15 दिनों से काफी उदास रहती थी। उसके उदासी का कारण पूछे जाने पर वह परिवार के किसी भी सदस्य को कुछ भी नहीं बता रही थी। 

रिया ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी अभी तक ना तो परिजनों को मिल पाई है और ना ही पुलिस को। रिया कक्षा 9 की छात्रा थी और उसके पिता झुमरीतिलैया शहर में ही फुटपाथ पर कपड़े बेचने का काम किया करते हैं।

यह भी पढ़ें: Koderma News: मनोज रजक बने युवा राजद के जिलाध्यक्ष, नेताओं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई कहा संगठन होगा मजबूत

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dumka News: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, जीजा-साला की दर्दनाक मौत Dumka News: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, जीजा-साला की दर्दनाक मौत
Palamu News: डीसी ने 8 गुड सेमेरिटीन को सौंपा चेक, विभिन्न सड़क हादसों में बचायी थी राहगीरों की जान 
Palamu News: समाहरणालय में जन समाधान दिवस, उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने सुनीं शिकायतें, दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: ग्रामीण बच्चों को मिलेगी ‘खान सर क्लासेस’ की मुफ्त ऑनलाइन शिक्षा: सिंदरी विधायक
Dhanbad News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में धनबाद के 1500 दवा प्रतिष्ठान बंद, केमिस्ट्स ने किया प्रदर्शन
Dhanbad News: क्लस्टर सिस्टम के विरोध में अभाविप का धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
Dhanbad News: पुनर्वास को मिली नई रफ्तार, जेआरडीए बोर्ड बैठक में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर
Dumka News: प्रखंड कार्यालय में जलसहियाओं की महा बैठक, बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा ने बांटे जल गुणवत्ता जांच किट
Dumka News: बीडीओ की बड़ी पहल, सुखजोड़ा में 2011 से बंद पड़े नवनिर्मित पंचायत भवन का हुआ विधिवत उद्घाटन
Dumka News: प्रखंड कार्यालय में मासिक स्टीयरिंग कमेटी की बैठक, बीडीओ राजेश सिन्हा ने दिए कई कड़े निर्देश
Pakur News: गणपुरा में आदि कर्म योगी अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर: ग्रामीणों की हुई सिकल सेल और बीपी-शुगर जांच
Pakur News: संत मारिया गोरेट्टी स्कूल में कानूनी जागरूकता अभियान: छात्राओं को दी गई पॉक्सो एक्ट की जानकारी