Dhanbad News: क्लस्टर सिस्टम के विरोध में अभाविप का धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

कॉलेज अध्यक्ष सीमा कुमारी के नेतृत्व में धरना

Dhanbad News: क्लस्टर सिस्टम के विरोध में अभाविप का धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
(फ़ोटो)

धनबाद के बाघमारा स्थित कतरास कॉलेज कतरासगढ़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने झारखंड सरकार द्वारा लागू किए जा रहे क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कॉलेज अध्यक्ष सीमा कुमारी के नेतृत्व में छात्रों ने परिसर में धरना दिया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। छात्रों का आरोप है कि इस व्यवस्था से ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों का नामांकन और शैक्षणिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित होंगी तथा कॉलेजों की स्वायत्तता खतरे में पड़ जाएगी।

बाघमारा: झारखंड सरकार द्वारा उच्च शिक्षा व्यवस्था में लागू किए जा रहे क्लस्टर सिस्टम के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कतरास कॉलेज इकाई ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कॉलेज अध्यक्ष सीमा कुमारी के नेतृत्व में कतरास कॉलेज कतरासगढ़ परिसर में छात्रों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि क्लस्टर सिस्टम लागू होने से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी। अभाविप नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार बिना छात्रों और शिक्षकों की राय लिए शिक्षा व्यवस्था में बदलाव कर रही है, जिससे कॉलेजों की स्वायत्तता समाप्त होने का खतरा पैदा हो गया है। छात्रों ने कहा कि इस व्यवस्था के कारण दूरदराज के विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा तथा नामांकन, परीक्षा और शैक्षणिक गतिविधियों में असुविधा बढ़ेगी।

धरना को संबोधित करते हुए कॉलेज अध्यक्ष सीमा कुमारी ने कहा कि अभाविप छात्र हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार क्लस्टर सिस्टम वापस नहीं लेती है तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने राज्य सरकार से तत्काल इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। मौके पर अभाविप के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। पूरे परिसर में काफी देर तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा, जिससे माहौल गरमाया रहा।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: पुनर्वास को मिली नई रफ्तार, जेआरडीए बोर्ड बैठक में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Sahebganj News: भाजपा का प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, किसानों के लिए 12 सूत्री मांग Sahebganj News: भाजपा का प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, किसानों के लिए 12 सूत्री मांग
प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में महाबैठक, 24 मई को होने वाली UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां पूरी
Dumka News: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, जीजा-साला की दर्दनाक मौत
Palamu News: डीसी ने 8 गुड सेमेरिटीन को सौंपा चेक, विभिन्न सड़क हादसों में बचायी थी राहगीरों की जान 
Palamu News: समाहरणालय में जन समाधान दिवस, उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने सुनीं शिकायतें, दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: ग्रामीण बच्चों को मिलेगी ‘खान सर क्लासेस’ की मुफ्त ऑनलाइन शिक्षा: सिंदरी विधायक
Dhanbad News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में धनबाद के 1500 दवा प्रतिष्ठान बंद, केमिस्ट्स ने किया प्रदर्शन
Dhanbad News: क्लस्टर सिस्टम के विरोध में अभाविप का धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
Dhanbad News: पुनर्वास को मिली नई रफ्तार, जेआरडीए बोर्ड बैठक में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर
Dumka News: प्रखंड कार्यालय में जलसहियाओं की महा बैठक, बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा ने बांटे जल गुणवत्ता जांच किट
Dumka News: बीडीओ की बड़ी पहल, सुखजोड़ा में 2011 से बंद पड़े नवनिर्मित पंचायत भवन का हुआ विधिवत उद्घाटन
Dumka News: प्रखंड कार्यालय में मासिक स्टीयरिंग कमेटी की बैठक, बीडीओ राजेश सिन्हा ने दिए कई कड़े निर्देश