प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में महाबैठक, 24 मई को होने वाली UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां पूरी
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में आयोजित
प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में 24 मई 2026 को आयोजित होने वाली UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आयुक्त ने दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रों पर बिजली, पानी और जैमर जैसी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने तथा मेटल डिटेक्टर से सघन फ्रिस्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए 23 और 24 मई को केंद्रों पर किसी भी अन्य कार्यक्रम के आयोजन पर रोक लगा दी गई है।
रांची: प्रमंडलीय आयुक्त, मनोज कुमार की अध्यक्षता में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 मई 2026 की तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में बैठक की गई। बैठक में निर्धारित तिथि पर होने वाले परीक्षाओं को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। ब्रीफिंग के दौरान आयुक्त के सचिव आलोक कुमार द्वारा दिए गए सभी प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों को उनके दिए गए कार्यों से अवगत कराया गया।
बैठक में आयुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, बैठक व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। परीक्षा दो चरणों बैठकमें रखी गई है। पहला पेपर सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और दूसरा पेपर दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा।
सभी परीक्षा उप केंद्रों पर विधि व्यवस्था संधारणार्थ एवं स्टैटिक दंडाधिकारी के साथ एक चार का पुलिस बल एवं एक अलग पुलिस दल जिसमें तीन पुरुष एवं दो महिला अनिवार्य रूप से प्रतिनियुक्त रहेंगे, जो परीक्षार्थियों के केंद्र में अंदर जाने के समय मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग सुनिश्चित करेंगे। संबंधित सहायक समन्वयी पर्यवेक्षक एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारी परीक्षा की तिथि से पूर्व ही अनिवार्य रूप से आपस में संपर्क स्थापित कर लें ताकि परीक्षा की तिथि के दिन किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो।

परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड से पहचान पत्र का मिलन अवश्य करेंगे। ध्यान रहें परीक्षार्थी के पास किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ना हो। सभी यूपीएससी के गाइडलाइन का सख्ती से पालन करेंगे। कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करेंगे।
बैठक में आयुक्त के सचिव आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर, रांची, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक,निदेशक पोस्टल सर्विस, प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी, कॉलेज एवं विद्यालयों के शिक्षक एवं अन्य उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
