Bihar Cabinet Expansion 2026: BJP-JDU समेत 32 नेताओं को मंत्री पद, पूरी लिस्ट देखें

 Bihar Cabinet Expansion 2026: BJP-JDU समेत 32 नेताओं को मंत्री पद, पूरी लिस्ट देखें
बिहार कैबिनेट विस्तार 2026 (ग्राफिक्स: समृद्ध झारखंड)

बिहार कैबिनेट विस्तार 2026 में सम्राट चौधरी सरकार का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ, जिसमें 32 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस विस्तार में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार समेत कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

Bihar Cabinet Expansion: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट के गठन के 22 दिन बाद गुरुवार 7 मई को पहला मंत्रिमंडल विस्तार संपन्न हुआ। इस विस्तार में जदयू प्रमुख नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार समेत कुल 32 नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में सभी नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण का यह सिलसिला पांच-पांच मंत्रियों के समूह में पूरा किया गया।

 Bihar Cabinet Expansion 2026: BJP-JDU समेत 32 नेताओं को मंत्री पद, पूरी लिस्ट देखें
Bihar Cabinet Expansion: (इमेज सोर्स: पीएम मोदी एक्स)

PM मोदी से लेकर अमित शाह तक, दिग्गजों की रही मौजूदगी

पटना के गांधी मैदान में सजे विशाल पंडाल में दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर शुरू हुए इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तमाम शीर्ष नेता एक मंच पर नजर आए।

 Bihar Cabinet Expansion 2026: BJP-JDU समेत 32 नेताओं को मंत्री पद, पूरी लिस्ट देखें
Bihar Cabinet Expansion: (इमेज सोर्स: पीएम मोदी एक्स)


बिहार कैबिनेट विस्तार: BJP के 15, JDU के 13 समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ

मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा के 15, जदयू के 13, लोजपा रामविलास के दो तथा हम और आरएलएम के एक-एक नेता ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। जदयू की ओर से तीन नए चेहरों को पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार, बुलो मंडल और श्वेता गुप्ता प्रमुख हैं।

 Bihar Cabinet Expansion 2026: BJP-JDU समेत 32 नेताओं को मंत्री पद, पूरी लिस्ट देखें
Bihar Cabinet Expansion: (इमेज सोर्स: पीएम मोदी एक्स)

भाजपा कोटे के मंत्री

  1. राम कृपाल यादव — OBC
  2. केदार गुप्ता — कानू/ EBC
  3. नीतीश मिश्रा — ब्राह्मण
  4. मिथिलेश तिवारी — ब्राह्मण
  5. रमा निषाद — EBC / मल्लाह
  6. विजय कुमार सिन्हा — भूमिहार
  7. दिलीप जायसवाल — EBC
  8. प्रमोद चंद्रवंशी — EBC
  9. लखेन्द्र पासवान — दलित
  10. संजय टाइगर — राजपूत
  11. इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र — भूमिहार
  12. नंद किशोर राम — दलित
  13. रामचंद्र प्रसाद — वैश्य/ OBC
  14. अरुण शंकर प्रसाद — सूढ़ी/ EBC
  15. श्रेयसी सिंह — राजपूत

जदयू कोटे के मंत्री

  1. निशांत कुमार — कुर्मी/ OBC
  2. श्रवण कुमार — कुर्मी/ OBC
  3. अशोक चौधरी — दलित
  4. लेसी सिंह — राजपूत
  5. मदन सहनी — मल्लाह/ EBC
  6. सुनील कुमार — दलित
  7. जमा खान — अल्पसंख्यक
  8. भगवान सिंह कुशवाहा — कोइरी/ OBC
  9. शीला मंडल — धानुक/ EBC
  10. दामोदर राउत — धानुक/ EBC
  11. बुलो मंडल — गंगोता/ EBC
  12. रत्नेश सदा — दलित
  13. श्वेता गुप्ता — बनिया

अन्य दलों के मंत्री

लोजपा (रामविलास) से संजय पासवान (दलित) और संजय सिंह (राजपूत) ने शपथ ली। हम की ओर से संतोष मांझी (दलित) तथा आरएलएम से दीपक प्रकाश (कुशवाहा) को मंत्री पद दिया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Hazaribagh News: दारू थाना में CSP/CSE संचालकों के साथ सुरक्षा बैठक, CCTV व नकदी सुरक्षा पर दिए गए अहम निर्देश Hazaribagh News: दारू थाना में CSP/CSE संचालकों के साथ सुरक्षा बैठक, CCTV व नकदी सुरक्षा पर दिए गए अहम निर्देश
Bokaro News: भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण के कारण उड़ रही धूल पर चक्का जाम
Hazaribagh News: प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती