Sahebganj News: महंगाई और बढ़ती कीमतों के खिलाफ झामुमो का धरना, केंद्र सरकार की नीतियों पर फूटा जनाक्रोश

रसोई गैस और खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों का विरोध

Sahebganj News: महंगाई और बढ़ती कीमतों के खिलाफ झामुमो का धरना, केंद्र सरकार की नीतियों पर फूटा जनाक्रोश
(फ़ोटो)

साहिबगंज में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बढ़ती महंगाई और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कीमतें घटाने की मांग की।

साहिबगंज: देश में लगातार बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हो रही वृद्धि के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी ने शहर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। धरना-प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाने की मांग उठाई।

वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जनता त्रस्त है। पूरे क्षेत्र में सरकार विरोधी नारों से माहौल गूंजता रहा। धरना में विशेष रूप से शामिल विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो युवा जिला सचिव मो. मारूफ उर्फ गुड्डू ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनता का जीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। रसोई गैस, खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि से गृहिणियों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। आज आम आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है, लेकिन केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।  

वहीं, जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी जनता के हक-अधिकार के लिए संघर्ष जारी रखेगी। जब तक महंगाई पर नियंत्रण नहीं होता और आम लोगों को राहत नहीं मिलती, तब तक पार्टी जनता के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन करती रहेगी। महंगाई और बेरोजगारी ने आम जनता की समस्याओं को और बढ़ा दिया है। 

धरना-प्रदर्शन के माध्यम से झामुमो नेताओं ने केंद्र सरकार से अविलंब महंगाई पर नियंत्रण लगाने तथा रसोई गैस की कीमतों में कमी करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर झामुमो के कई वरीय नेता, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
Giridih News: भाजपा का संकल्प, पीरटांड़ में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऊर्जा के साथ समापन
Deoghar News: शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, गांव में उमड़ा जनसैलाब
Deoghar News: सांसद निशिकांत दुबे ने किया नवाडीह नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन
Koderma News: रोटरी क्लब की बड़ी मानवीय पहल, करमा पंचायत में 71 लोगों की हुई मुफ्त आंख जांच
Video: पाकिस्तान में भी छाया धुरंधर-2 का क्रेज! हमज़ा के किरदार पर आए ऐसे रिएक्शन
Palamu News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर 14 थाना प्रभारियों का तबादला