Koderma News: डिवाइडर फांदकर सर्विस रोड में जा गिरी स्कॉर्पियो, चालक की हालत नाजुक

स्थानीय लोगों ने मलबे से निकाला जख्मी चालक

Koderma News: डिवाइडर फांदकर सर्विस रोड में जा गिरी स्कॉर्पियो, चालक की हालत नाजुक
(फोटो)

कोडरमा के एनएच-20 पर गायत्री मंदिर के पास रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर और रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड में जा गिरी। बिहार से बारातियों को छोड़कर लौट रहे चालक मुकेश कुमार को नींद की झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिसमें गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने वाहन के मलबे में फंसे जख्मी युवक को बाहर निकालकर तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है।

कोडरमा: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के एनएच 20 स्थित गायत्री मंदिर के समीप रविवार की सुबह एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उसपर सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान झुमरीतिलैया निवासी 26 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार अपने स्कोर्पियो से बिहार शादी में शरीक होने गए हुए थे। रविवार की सुबह वे स्कोर्पियो में बैठे बारातियों को झुमरीतिलैया स्थित उनके घर छोड़ने आए हुए थे। बारातियों को घर छोड़ने के पश्चात वे वापस कोडरमा स्थित सहाना गार्डन एक शादी में शरीक होने जा रहे थे। 

इसी दौरान उन्हें गायत्री मंदिर के समीप हल्की सी झपकी आई और स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सड़क के दूसरी ओर सड़क किनारे बने रेलिंग से टकराते हुए सर्विस रोड में जा गिरी। जिससे स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। वहीं मुकेश कुमार स्कार्पियो के अंदर जख्मी हालत में फंस गए। इधर घटना के बाद स्थानीय लोग स्कोर्पियो के पास पहुंचे और मुकेश को बाहर निकालकर घटनास्थल के बगल में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्रारंभिक इलाज के पश्चात उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछने पर पत्रकार की पिटाई, JJA ने की कड़ी निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछने पर पत्रकार की पिटाई, JJA ने की कड़ी निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
Giridih news: घर से बुलाकर कार चालक की हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात, पुलिस जांच में जुटी
रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान, बर्मामाइंस में दो गोदाम और एक मकान ध्वस्त
झारखंड में पेसा नियमावली लागू करने के लिए राज्य से प्रखंड स्तर तक बनेगी समन्वय समिति
रिम्स की एक करोड़ से अधिक निविदाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच, तीन माह में बनेगा कैशलेस और पेपरलेस संस्थान
शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर में 330 नई सड़क परियोजनाओं का किया शुभारंभ, 5 लाख परिवारों को पक्के मकान का भरोसा
प्रधानमंत्री मोदी ने काशी को दी 6332 करोड़ की 163 परियोजनाओं की सौगात, अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: अंतिम चरण में कल 142 सीटों पर मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वाराणसी–पुणे और अयोध्या–मुंबई के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगी सस्ती और सीधी सुविधा
चलती बाइक में लगी आग, पल्सर NS200 जलकर राख, बाल-बाल बचे सवार
झारखंड में बदला मौसम, बूंदाबांदी से गर्मी से राहत, 30 अप्रैल तक आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट
हजारीबाग वन भूमि घोटाला: झारखंड हाई कोर्ट से निलंबित आईएएस विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज