jharkhand road accident
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... जमुआ चौक पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
Published On
By Mohit Sinha
गिरिडीह के जमुआ चौक पर बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब धान से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। तेज बारिश और कम दृश्यता के कारण चालक को डिवाइडर दिखाई नहीं दिया, जिससे ट्रक सीधे उस पर चढ़ गया और संतुलन बिगड़ने से पलट गया। Koderma News: डीजे वाहन और पिकअप की टक्कर में तीन घायल
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा: चंदवारा थाना क्षेत्र के ढाब थाम में रविवार सुबह डीजे लोड पिकअप और बकरा लोड पिकअप वाहन मे टक्कर हो गई। इस दुर्घटना मे तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान एथू कुमार राय (40 वर्ष, पिता... Koderma News: डिवाइडर फांदकर सर्विस रोड में जा गिरी स्कॉर्पियो, चालक की हालत नाजुक
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा के एनएच-20 पर गायत्री मंदिर के पास रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर और रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड में जा गिरी। बिहार से बारातियों को छोड़कर लौट रहे चालक मुकेश कुमार को नींद की झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिसमें गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने वाहन के मलबे में फंसे जख्मी युवक को बाहर निकालकर तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। पलामू हादसा: एक ही लूना पर सवार तीन बच्चों की मौत, चालक फरार
Published On
By Anshika Ambasta
पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत गहर पथरा मोड़ के पास गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक लूना को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें सवार तीन किशोरों की मौत हो गई। Giridih News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर घायल
Published On
By Anjali Sinha
गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जो शादी का निमंत्रण बांटने जा रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें धनबाद रेफर किया गया। लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश है। Palamu News: कार और टोटो रिक्शा में टक्कर, काम पर जा रही दो महिलाएं घायल
Published On
By Anjali Sinha
छतरपुर के चेक नाका के पास एक भीषण सड़क हादसे में अनियंत्रित कार ने एक टोटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में काम पर जा रही दो गरीब महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार कार चालक की तलाश कर रही है। Koderma News: घाटी में भीषण टक्कर: ओवरटेक के चक्कर में पलटा कोयला लदा ट्रक, दो गंभीर
Published On
By Anjali Sinha
कोडरमा घाटी के नौवां माइल पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहाँ ओवरटेक करने के प्रयास में एक प्लाई लदे ट्रक ने आगे चल रहे कोयला लदे ट्रक को टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में कोयला लदा ट्रक पलट गया और प्लाई लदे ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बिहार के बरबीघा निवासी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया है। Hazaribagh News: केरेडारी में दर्दनाक हादसा, NTPC वाहन ने ली एक की जान
Published On
By Anshika Ambasta
हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चट्टीबारियातु निवासी सुनील सोनी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे NTPC परियोजना से जुड़े भारी वाहन की चपेट में आ गए। Koderma News: जमसोती नाला के पास रिफाइंड तेल लदा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरे डिब्बे
Published On
By Kumar Ramesham
रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी के जमसोती नाला के समीप शनिवार को कोलकाता से बिहार जा रहा रिफाइंड तेल लदा एक ट्रक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि सड़क पर तेल के डिब्बे बिखरने से आवागमन बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल और पैंथर टीम ने मौके पर पहुँचकर क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया और यातायात सामान्य कराया। Koderma News: घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों का ऑटो पलटा, 5 घायल, 2 की हालत नाजुक
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा जिले के चंदवारा थाना अंतर्गत ढाब पांडेयबारा रोड पर गुरुवार सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में मुंबई से लौट रहे 5 प्रवासी मजदूर घायल हो गए, जो हजारीबाग के चौपारण के रहने वाले हैं। गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों, कुनी भुइयाँ और देवकी कुमार, को रिम्स (रांची) रेफर किया गया है। घटना सुबह 5 बजे की है जब मजदूर कोडरमा स्टेशन से अपने गांव जा रहे थे। Jamshedpur News : भीषण सड़क हादसा, टेंपो चालक की दर्दनाक मौत
Published On
By Anshika Ambasta
जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में एनएच-220 पर तेज रफ्तार टेंपो सड़क किनारे खड़े हाईवा से टकरा गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल में उसकी मौत हो गई, जबकि घटना के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया। Koderma News: लोहा लदा ट्रक पलटा, मलबे में फंसी रही चालक की सांसे; पुलिस ने निकाला बाहर
Published On
By Kumar Ramesham
शनिवार को कोडरमा घाटी के नौवां माइल स्थित एक तीखे मोड़ पर लोहा लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदे लोहे के एंगल सड़क पर बिखर गए और चालक राहुल कुमार (निवासी लखीसराय, बिहार) वाहन के नीचे दब गया। स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद कोडरमा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि ट्रक में सवार दूसरा व्यक्ति सुरक्षित है। 