Koderma News: जमसोती नाला के पास रिफाइंड तेल लदा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरे डिब्बे
थाना प्रभारी विकास कुमार के निर्देश पर मौके पर पहुंची पुलिस और पैंथर टीम
रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी के जमसोती नाला के समीप शनिवार को कोलकाता से बिहार जा रहा रिफाइंड तेल लदा एक ट्रक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि सड़क पर तेल के डिब्बे बिखरने से आवागमन बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल और पैंथर टीम ने मौके पर पहुँचकर क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया और यातायात सामान्य कराया।
कोडरमा: रांची-पटना मुख्य मार्ग के कोडरमा घाटी स्थित जमसोती नाला के समीप शनिवार को रिफाइन तेल लदा एक ट्रक सड़क पर ही पलट गया। कोलकाता से रिफाइन लोड एक ट्रक कोडरमा के रास्ते बिहार को जा रही थी। ट्रक जैसे ही कोडरमा घाटी के जमसोती नाला के समीप पहुंचा, तीखे मोड़ पर ट्रक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क पर ही पलट गया। वहीं ट्रक में लदा रिफाइन का डब्बा सड़कों पर बिखर गया। हालांकि इस दौरान ट्रक चालक ने किसी प्रकार से ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

