Koderma Valley Road Accident
समाचार  कोडरमा  झारखण्ड  राज्य 

Koderma News: घाटी में दो कारों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, धनबाद के 4 लोग गंभीर रूप से घायल

Koderma News: घाटी में दो कारों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, धनबाद के 4 लोग गंभीर रूप से घायल कोडरमा थाना अंतर्गत कोडरमा घाटी में शुक्रवार को एक ट्रक को पास लेने (ओवरटेक करने) के चक्कर में दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में धनबाद के बारामुड़ी निवासी मुकेश कुमार, निकिता कुमारी, समुद्री देवी और चालक कन्हैया सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी सदस्य सागर कुमार गिरी और पीसीआर पुलिस की मदद से सभी को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल समुद्री देवी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स (RIMS) रांची रेफर कर दिया गया है।
Read More...
समाचार  कोडरमा  झारखण्ड  राज्य 

Koderma News: घाटी में भीषण टक्कर: ओवरटेक के चक्कर में पलटा कोयला लदा ट्रक, दो गंभीर

Koderma News: घाटी में भीषण टक्कर: ओवरटेक के चक्कर में पलटा कोयला लदा ट्रक, दो गंभीर कोडरमा घाटी के नौवां माइल पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहाँ ओवरटेक करने के प्रयास में एक प्लाई लदे ट्रक ने आगे चल रहे कोयला लदे ट्रक को टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में कोयला लदा ट्रक पलट गया और प्लाई लदे ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बिहार के बरबीघा निवासी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया है।
Read More...
समाचार  कोडरमा  झारखण्ड  राज्य 

Koderma News: जमसोती नाला के पास रिफाइंड तेल लदा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरे डिब्बे

Koderma News: जमसोती नाला के पास रिफाइंड तेल लदा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरे डिब्बे रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी के जमसोती नाला के समीप शनिवार को कोलकाता से बिहार जा रहा रिफाइंड तेल लदा एक ट्रक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि सड़क पर तेल के डिब्बे बिखरने से आवागमन बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल और पैंथर टीम ने मौके पर पहुँचकर क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया और यातायात सामान्य कराया।
Read More...
समाचार  कोडरमा  झारखण्ड  राज्य 

Koderma News: लोहा लदा ट्रक पलटा, मलबे में फंसी रही चालक की सांसे; पुलिस ने निकाला बाहर

Koderma News: लोहा लदा ट्रक पलटा, मलबे में फंसी रही चालक की सांसे; पुलिस ने निकाला बाहर शनिवार को कोडरमा घाटी के नौवां माइल स्थित एक तीखे मोड़ पर लोहा लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदे लोहे के एंगल सड़क पर बिखर गए और चालक राहुल कुमार (निवासी लखीसराय, बिहार) वाहन के नीचे दब गया। स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद कोडरमा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि ट्रक में सवार दूसरा व्यक्ति सुरक्षित है।
Read More...
समाचार  कोडरमा  झारखण्ड  राज्य 

Koderma News: छड़ लदा ट्रेलर घाटी में हुआ बेकाबू: पेड़ से टकराने के बाद सड़क पर बिखरा माल

Koderma News: छड़ लदा ट्रेलर घाटी में हुआ बेकाबू: पेड़ से टकराने के बाद सड़क पर बिखरा माल रांची-पटना मुख्य मार्ग (NH-20) पर कोडरमा घाटी के नौवां माइल के पास एक छड़ लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में चालक हसनैन अंसारी (गोपालगंज) और उपचालक दीनदयाल यादव (गोरखपुर) घायल हो गए। कोडरमा पुलिस की पीसीआर वैन ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
Read More...

Advertisement