Koderma News: लोहा लदा ट्रक पलटा, मलबे में फंसी रही चालक की सांसे; पुलिस ने निकाला बाहर
35 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई पीड़ित की पहचान
शनिवार को कोडरमा घाटी के नौवां माइल स्थित एक तीखे मोड़ पर लोहा लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदे लोहे के एंगल सड़क पर बिखर गए और चालक राहुल कुमार (निवासी लखीसराय, बिहार) वाहन के नीचे दब गया। स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद कोडरमा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि ट्रक में सवार दूसरा व्यक्ति सुरक्षित है।
कोडरमा: थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी, नौवां माइल में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां लोहा लोड कर बिहार की ओर जा रही एक ट्रक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ट्रक में लोड लोहे का एंगल पूरी तरह से सड़कों पर बिखर गया। इस हादसे के समय ट्रक में चालक सहित दो लोग सवार थे। दुर्घटना में एक तो किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा। जबकि ट्रक चालक वाहन के नीचे दब गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इधर इस घटना की सूचना कोडरमा पुलिस को दी गई।

