Koderma News: सत्यम शिवम सुंदरम स्कूल में पीटीएम और रिजल्ट वितरण, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
शत प्रतिशत बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन: सुखदेव हजाम
कोडरमा के डोमचांच प्रखंड स्थित सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय, फुलवरिया में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। समारोह के दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और विद्यालय प्रबंधन ने आगामी सत्र 2026-27 में बच्चों को बोर्ड टॉपर बनाने का संकल्प दोहराया।
कोडरमा: डोमचांच प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया में संचालित सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय में सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा किया गया। जिसमें बच्चे अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय परिसर में आकर शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बच्चों के बेहतर प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई साथ ही सभी बच्चों को अंक प्रमाणपत्र दिया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। सत प्रतिशत बच्चों ने अच्छे अंकों के साथ अपने-अपने वर्ग में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने अभिवावक व विद्यालय का नाम रोशन किया।

परीक्षा संचालक आशीष मिस्त्री ने भी सभी बच्चों को बधाई देते हुए पढ़ाई में और मन लगाने की बात कही। विद्यालय प्राचार्य रामकृष्ण मेहता ने भी सभी बच्चों को ढेरों शुभकामनाएं देते हुए आने वाले नए सत्र में सभी का स्वागत किया।वार्षिक परीक्षाफल बच्चों के लिए बहुत अहम हिस्सा होता है इससे बच्चों में नई ऊर्जा आती है ताकि वे आगे और भी बेहतर प्रदर्शन कर सके। परीक्षा पास होने पर सभी शिक्षकों ने बच्चों को हार्दिक बधाई दी। पूरा स्कूल परिवार इस सफलता पर बहुत ही खुश हैं। सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय फुलवरिया शत-प्रतिशत वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ सफलता का नया कीर्तिमान बच्चों ने प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने 100% सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विद्यालय परिसर में आयोजित परिणाम वितरण समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह परिणाम आपकी अटूट मेहनत और हमारे विद्यालय की अत्याधुनिक शिक्षा प्रणाली का संगम है। हमें आप सभी पर गर्व है।"सभी सफल विद्यार्थियों और अभिभावकों को बहुत-बहुत बधाई।" "यह सफलता तो बस एक शुरुआत है। आगामी सत्र 2026- 27 में बेहतर परिणाम के लिए विद्यालय कृतसंकल्पित है. आपको भविष्य की बोर्ड परीक्षाओं में 'टॉपर' बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। विद्यालय परिवार सभी अभिभावक बच्चों तथा शिक्षकों को इस सफलता का श्रेय देता है और उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता है।
