Koderma News: खपरैल मकान में आग लगने से हजारों का नुकसान
सरकारी योजना के तहत पक्का मकान बनाने की उठी मांग
कोडरमा वार्ड संख्या 24 के गैस गोदाम गली स्थित एक खपरैल मकान में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया घटना के समय पीड़िता निर्मला देवी काम पर गई हुई थीं और सूचना मिलते ही जब वह घर पहुंचीं तो सब कुछ जल चुका था स्थानीय लोगों और प्रतिनिधियों की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर निर्मला देवी अब पूरी तरह बेसहारा हो गई हैं और उन्होंने प्रशासन से आपदा प्रबंधन के तहत मदद तथा सरकारी योजना से मकान बनाने की गुहार लगाई है।
कोडरमा: वार्ड संख्या 24 के गैस गोदाम गली स्थित एक खपरैल मकान में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गई। जिससे घर में रखा सारा समान जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता निर्मला देवी ने बताया कि वह घर-घर जाकर झाड़ू पोछा व बर्तन साफ-सफाई का काम किया करती हैं। हर दिन की भांति शुक्रवार की सुबह भी वे अपने घर का सारा काम निपटा कर अपने ड्यूटी पर निकल गई थी। इसी दौरान उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके घर में आग लग गई है। जिसके बाद वह आनन-फानन में अपने घर पहुंची। वहां पहुंचने पर देखा कि उनके घर में तेज आग की लपटें निकल रही थी और उनकी आंखों के सामने ही उनका घर आग के गाल में समा चुका था।

