Koderma News: रामनवमी पर सुरक्षा सख्त, एसडीओ ओमप्रकाश मंडल ने चंदवारा में की समन्वय बैठक
शांति और सौहार्द के साथ मनेगा पर्व, प्रशासन ने अखाड़ा समितियों को दिए निर्देश
कोडरमा के चंदवारा थाना परिसर में रामनवमी पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु एसडीओ ओमप्रकाश मंडल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चंदवारा प्रखंड के सभी अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। एसडीओ ने निर्देश दिया कि जुलूस निर्धारित रूट और समय पर ही निकाला जाए और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाई जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी, वहीं अखाड़ा समितियों ने भी शांतिपूर्ण उत्सव मनाने का आश्वासन दिया।
कोडरमा: रामनवमी पर्व के मद्देनज़र विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी ओमप्रकाश मंडल की अध्यक्षता में चंदवारा थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चंदवारा प्रखंड के सभी अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी अखाड़ा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचें।

बैठक में उपस्थित थाना प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित, अंचल अधिकारी अशोक भारती व अन्य मौजूद रहे।
