Koderma News: 15 हजार रिश्वत लेते चंदवारा थाना का दारोगा पवन गिरफ्तार
नकली शराब मामले को रफा-दफा करने का था सौदा
कोडरमा के चंदवारा थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर पवन कुमार राम को हजारीबाग एसीबी की टीम ने ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी दरोगा नकली शराब के एक मामले को रफा-दफा करने के लिए बड़ी रकम की मांग कर रहा था। विधायक जयराम महतो के हस्तक्षेप और स्थानीय निवासी प्रेम चंद्र नायक की शिकायत पर एसीबी ने यह सफल कार्रवाई की है।
कोडरमा: एसीबी की टीम ने गुरुवार चंदवारा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर पवन कुमार राम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी दरोगा एक मामले में मदद करने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। जानकारी के अनुसार नकली शराब के एक मामले कई लोग अभियुक्त बनाये गए थे। इस मामले में उक्त दारोगा बड़ी रकम की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत विधायक जयराम महतो तक पहुंची। उन्होंने स्थानीय प्रेम नायक को मामले को देखने को कहा। चंदवारा निवासी प्रेम चंद्र नायक ने मामले में अभियुक्तों से मुकदमा लड़ने का पावर लिया। वहीं रिश्वत मांगे जाने की हजारीबाग एसीबी से शिकायत दर्ज कराई गयी।

