Koderma News: श्री हनुमान जयंती महोत्सव को लेकर अग्रसेन भवन में महत्वपूर्ण बैठक
1 व 2 अप्रैल को मनाया जाएगा 45वाँ हनुमान जयंती महोत्सव
कोडरमा के अग्रसेन भवन में श्री हनुमान संकीर्तन मंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 45वें श्री हनुमान जयंती महोत्सव की रूपरेखा तैयार की गई। अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में लिए गए निर्णय के अनुसार, 1 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और 2 अप्रैल को गजरा उत्सव के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का समापन होगा। आयोजन को भव्य बनाने के लिए चंदा संग्रह, दरबार सज्जा, महाप्रसाद और शोभायात्रा जैसी विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से इस दो दिवसीय जन्मोत्सव में उत्साहपूर्वक शामिल होने की अपील की है।
कोडरमा: नगर के धार्मिक संगठन श्री हनुमान संकीर्तन मंडल द्वारा आगामी 45वें श्री हनुमान जयंती महोत्सव के आयोजन को लेकर शहर के अग्रसेन भवन में एक आम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष विजय सिंह ने की, जबकि संचालन सचिव विक्की केसरी ने किया। बैठक में आगामी 1 एवं 2 अप्रैल को आयोजित होने वाले श्री हनुमान जयंती महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन की बेहतर व्यवस्था के लिए विभिन्न समितियों का गठन करते हुए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

मंडल के सामान व्यवस्था की जिम्मेदारी राजेश वर्मा, अमित सुरोलिया और सचिन लोहनी को दी गई है। शोभायात्रा की व्यवस्था का दायित्व आनंद सिंह, बब्लू पांडेय, सुशील सिन्हा और सतेंद्र सिन्हा को सौंपा गया है, जबकि प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी अध्यक्ष और सचिव के पास रहेगी। प्रेस एवं मीडिया का दायित्व चंद्रशेखर जोशी को दिया गया है। मंच संचालन बॉबी कप्सीमे और अमित सुरोलिया करेंगे। सुंदरकांड पाठ एवं महाप्रसाद की व्यवस्था विकास अग्रवाल, आशुतोष भदानी और प्रदीप बनर्जी देखेंगे।प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी सुजय सिंह, विशाल अग्रवाल, सुमित सिंह, मनोज माथुर, सुशील सिन्हा, राजेश वर्मा, रामानुज सिंह और मनोज सिंह को सौंपी गई है। इसके अलावा प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी नितिन मिश्रा, सुमित सिंह और अमृत वर्मा को दी गई है। पानी की व्यवस्था बब्लू सिंह करेंगे, जबकि म्यूजिशियन की जिम्मेदारी बब्लू पांडेय और विशाल कप्सीमे को दी गई है।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने निर्णय लिया कि इस वर्ष हनुमान जयंती महोत्सव शहर में धार्मिक उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। साथ ही सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई। बैठक में संरक्षक अनिल अग्रवाल, विजय पांडेय, नवीन सिन्हा, लखन सिंह, बब्लू पांडेय, गौतम पांडेय, प्रिंस पांडेय सहित मंडल के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
