Dumka News: 108 एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

शिकायतें दूर करने और जीपीएस आधारित मॉनिटरिंग का दिया निर्देश

Dumka News: 108 एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
(उपायुक्त अभिजीत सिन्हा)

दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिले की 108 एंबुलेंस सेवा को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के कड़े निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने जिले में संचालित सभी 15 एंबुलेंस में अनिवार्य रूप से GPS प्रणाली स्थापित करने और उनका एक विस्तृत डेटाबेस तैयार करने को कहा है, ताकि मरीजों को समय पर आपातकालीन चिकित्सा सहायता मिल सके। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शिकायतों का तत्काल निवारण करना और एंबुलेंस की रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित करना है।

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले में संचालित 108 एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा आम जनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा है, इसलिए इसकी व्यवस्था बेहतर एवं सुचारू रूप से संचालित होना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी जरूरतमंद को समय पर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध हो सके।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा से संबंधित कई प्रकार की शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि एंबुलेंस सेवा से संबंधित शिकायतें कम से कम हों और आम जनों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी नियमित निगरानी रखें।उपायुक्त ने सिविल सर्जन दुमका को निर्देश दिया कि 108 एंबुलेंस सेवा की नियमित समीक्षा की जाए तथा इसकी कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। 

जिले में संचालित सभी एंबुलेंस का एक समुचित डेटाबेस तैयार किया जाए, जिसमें एंबुलेंस की संख्या, तैनाती स्थल, चालक एवं तकनीकी स्थिति से संबंधित सभी जानकारियां अद्यतन रूप से उपलब्ध रहें।बैठक में जानकारी दी गई कि वर्तमान में जिले में कुल 15 एंबुलेंस 108 सेवा के अंतर्गत संचालित हो रही हैं। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी एंबुलेंस में जीपीएस प्रणाली अनिवार्य रूप से स्थापित की जाए, ताकि एंबुलेंस की वास्तविक लोकेशन की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को हर समय उपलब्ध रहे और आवश्यकता पड़ने पर निकटतम एंबुलेंस को तुरंत जरूरतमंद मरीज तक भेजा जा सके।

उन्होंने कहा कि जिन एंबुलेंस में अभी तक जीपीएस नहीं लगाया गया है, उन्हें चिन्हित करते हुए जल्द से जल्द जीपीएस लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि एंबुलेंस की प्रभावी मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग संभव हो सके। इससे आपात स्थिति में एंबुलेंस की उपलब्धता और समयबद्ध सेवा प्रदान करने में काफी सुविधा होगी।उपायुक्त ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में लोगों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है, इसलिए इसकी गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि एंबुलेंस सेवा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं।बैठक में सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें पश्चिम एशिया युद्ध: क्या भारत के लिए संकट या ऐतिहासिक अवसर?

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

बाबूलाल मरांडी का ममता सरकार पर हमला, राष्ट्रपति के अपमान पर जताई कड़ी नाराजगी बाबूलाल मरांडी का ममता सरकार पर हमला, राष्ट्रपति के अपमान पर जताई कड़ी नाराजगी
Hazaribagh News: हत्या और चोरी के 3 मामलों का एक साथ खुलासा, 13 आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से की विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक
Koderma News: जेंडर रिसोर्स सेंटर एवं जनप्रतिनिधि कक्ष का हुआ उद्घाटन
Koderma News: एक युवक ने विषपान कर आत्महत्या कर ली
Palamu News: पुलिस ने गौ-तस्करी के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 गोवंशीय पशु बरामद
Dumka News: जेंडर रिसोर्स सेंटर (GRC) का उद्घाटन, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
Dumka News: 108 एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
Dhanbad News: अधूरी सड़क और गंदगी की समस्या को लेकर भाजपा नेता ने नगर आयुक्त को सौंपा मांगपत्र
ईरानी हमलों काे लेकर रियाद में सऊदी–पाक सैन्य प्रमुख की हुई बैठक
Dhanbad News: जागो संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर संजीव सिंह से की शिष्टाचार भेंट
Dhanbad News: 20 मार्च से शुरू होगा भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’