Jharkhand Health Department News
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Sahebganj News: "वन वीक वन सीएचसी” टीकाकरण अभियान, किए गए विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज की जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. किरण माला ने तालझारी के पखरिया पहाड़ क्षेत्र में "वन वीक वन सीएचसी" अभियान के तहत टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने नवजात शिशुओं को जन्म के 24 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से बर्थ डोज देने का कड़ा निर्देश दिया है। Pakur News: एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरु 14 से 15 वर्ष की बच्चियों को टीका लगाया गया
Published On
By Anjali Sinha
उपायुक्त मनीष कुमार ने पुराने सदर अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु HPV टीकाकरण अभियान का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान 14 से 15 वर्ष की बच्चियों को टीका लगाकर उन्हें प्रमाण पत्र दिए गए। उपायुक्त ने इसे बच्चियों के लिए 'सुरक्षा कवच' बताया और टीबी मरीजों के बीच निक्षय किट का वितरण भी किया। इसके उपरांत उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और स्वयं भी अपनी आंखों की जांच कराई। Pakur News: कालाजार के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का महाअभियान
Published On
By Anjali Sinha
जिले में कालाजार के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने महादेवपुर और अमड़ापाड़ा के डुमरचीर में विशेष अभियान छेड़ा है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीमों ने घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान की और सैंडफ्लाई (बालू मक्खी) की स्थिति जांचने के लिए एंटोमोलॉजिकल सर्वे किया। इस दौरान रात्रि चौपाल के जरिए ग्रामीणों को आईआरएस छिड़काव और समय पर पूर्ण इलाज के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। Dumka News: सहायक समाहर्ता ने किया फूलो–झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण
Published On
By Anjali Sinha
दुमका उपायुक्त के निर्देश पर सहायक समाहर्ता नाजिश उमर अंसारी ने सोमवार की रात फूलो–झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PJMCH) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आपातकालीन सेवाओं, आईसीयू और शिशु कक्ष में कर्मियों की आंशिक उपस्थिति और साफ-सफाई में कमियां पाई गईं। सहायक समाहर्ता ने अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश देते हुए ड्यूटी रोस्टर का पालन सुनिश्चित करने, डॉक्टरों के संपर्क नंबर सार्वजनिक करने और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा है ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। Dumka News: 108 एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
Published On
By Anjali Sinha
दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिले की 108 एंबुलेंस सेवा को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के कड़े निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने जिले में संचालित सभी 15 एंबुलेंस में अनिवार्य रूप से GPS प्रणाली स्थापित करने और उनका एक विस्तृत डेटाबेस तैयार करने को कहा है, ताकि मरीजों को समय पर आपातकालीन चिकित्सा सहायता मिल सके। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शिकायतों का तत्काल निवारण करना और एंबुलेंस की रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित करना है। 