Pakur News: कालाजार के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का महाअभियान

घर-घर जाकर कालाजार मरीजों की खोज, कैंप जारी

Pakur News: कालाजार के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का महाअभियान
(फोटो)

जिले में कालाजार के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने महादेवपुर और अमड़ापाड़ा के डुमरचीर में विशेष अभियान छेड़ा है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीमों ने घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान की और सैंडफ्लाई (बालू मक्खी) की स्थिति जांचने के लिए एंटोमोलॉजिकल सर्वे किया। इस दौरान रात्रि चौपाल के जरिए ग्रामीणों को आईआरएस छिड़काव और समय पर पूर्ण इलाज के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

पाकुड़: जिले के अंतर्गत में कालाजार के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सदर प्रखंड के महादेवपुर और अमड़ापाड़ा प्रखंड के डुमरचीर में विशेष अभियान चलाया। टीम ने प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान की, वहीं मेडिकल कैंप लगाकर जांच और इलाज की व्यवस्था की गई। अभियान के तहत लोगों को कालाजार के लक्षण, बचाव और समय पर इलाज के बारे में सीधे संवाद के जरिए जागरूक किया गया। 

साथ ही एंटोमोलॉजिकल सर्वे कर सैंडफ्लाई की स्थिति का आकलन किया गया, ताकि आगे की रोकथाम रणनीति को और मजबूत बनाया जा सके। अमड़ापाड़ा में रात्रि चौपाल के जरिए ग्रामीणों को जागरूक करते हुए समय पर जांच, पूरा इलाज और आईआरएस जैसे उपायों की अहमियत बताई गई। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में मेडिकल टीम लगातार निगरानी और सक्रिय केस खोज पर फोकस कर रही है। उनका कहना है कि समय पर पहचान और उपचार से कालाजार पर तेजी से नियंत्रण पाया जाएगा।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

Hazaribagh News: 15 करोड़ घोटाले में पुलिसकर्मी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, पत्नियां भी शामिल Hazaribagh News: 15 करोड़ घोटाले में पुलिसकर्मी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, पत्नियां भी शामिल
Sahebganj News: धूमधाम से मनाई जाएगी अमर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में डिकोड एरिना कार्यक्रम उत्साह से संपन्न
Sahebganj News: अचानक हार्ट अटैक से शिक्षक का निधन, शोक की लहर
जिला प्रशासन ने आयोजित किया हैप्पीनेस प्रोग्राम, मिला सकारात्मक असर
Sahebganj News: जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: कांग्रेस कमेटी ने आयोजित किया जन संवाद एवं एसआईआर प्रशिक्षण शिविर
Sahebganj News: विश्व होम्योपैथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
Sahebganj News: लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह कथा का भव्य व दिव्य शुभारंभ, 5100 महिलाओं ने कलश यात्रा में लिया भाग
शादी का सपना दिखाकर रची साजिश! ‘गुरु’ बना हैवान, दुष्कर्म के बाद किया ये कारनामा, पत्नी भी शामिल
Koderma News: जलापूर्ति योजना से पाइप चोरी मामले में दो गिरफ्तार, ट्रक जब्त
Koderma News: कल्याण गुरुकुल में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित