Giridih News: चुंगलो पैक्स में नाबार्ड टीम का निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा
निरीक्षण में विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा
गिरिडीह के जमुआ प्रखंड स्थित चुंगलो पैक्स का नाबार्ड टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने धान अधिप्राप्ति, पीडीएस केंद्र, कोल्ड स्टोरेज सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। निरीक्षण में संचालित योजनाओं पर संतोष जताया गया और किसानों को ईकेसीसी व डीबीटी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया। वहीं, महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह, प्रशिक्षण केंद्र और ब्याज मुक्त ऋण की मांग रखी, जिस पर नाबार्ड ने सहमति दी।
गिरिडीह: जमुआ प्रखंड के चुंगलो पैक्स में गुरुवार को नाबार्ड, रांची के मुख्य महाप्रबंधक दीप माला घोष एवं सहायक प्रबंधक निखिल गोटे-फोटे के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पैक्स के गतिविधियों से परिचित हुए। इस दौरान धान अधिप्राप्ति, जमा वृद्धि योजना, पीडीएस केंद्र, सीएससी मोबाइल वैन, कोल्ड स्टोरेज, एम.टी. गोदाम सहित तमाम योजनाओं को देखा और सभी संचालित योजनाओं से संतुष्ट हुए।
उपस्थित महिलाओं द्वारा एस.एच.जी. दुकान, स्वराज प्रशिक्षण केंद्र, ब्याज मुक्त ऋण की मांग नाबार्ड महाप्रबंधक से रखी गई। इस पर नाबार्ड से इस कार्य के लिए सहमति मिली। बैंक सचिव द्वारा बताया गया कि पैक्स में डाटा इंट्री कार्य प्रगति पर है और मांग कर कहा गया कि पैक्स में ई.के.सी.सी. एवं डी.बी.टी. महत्वाकांक्षी योजना से जोड़ा जाए, जिससे सभी किसान जुड़ सकें।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
