Sahebganj News: कांग्रेस कमेटी ने आयोजित किया जन संवाद एवं एसआईआर प्रशिक्षण शिविर
कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी
बरहरवा के निशा मैरिज हॉल में कांग्रेस कमेटी द्वारा जन संवाद एवं एसआईआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया और बीएलए से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। नेताओं ने बुथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।
बरहरवा: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 02 में स्थित निशा मैरिज हॉल प्रांगण में बरहरवा प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा जन संवाद एवं एसआईआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मनोज घोष ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान और विशिष्ट अतिथि झारखण्ड प्रदेश सचिव कमल आर्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झारखण्ड में होने वाले एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को जागरूक और प्रशिक्षित करना था। जिला अध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है, और बुथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। कार्यक्रम में बीएलए मास्टर ट्रेनर मुरसलीम खान ने एसआईआर प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी, और बीएलए को तकनीकी पहलुओं, फॉर्म भरने की प्रक्रिया, दस्तावेजों की जाँच एवं त्रुटियों के सुधार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
