Dhanbad News: झरिया के प्रभावितों को मिलेगा नया रोजगार, वस्त्र उद्योग से बदलेगी तस्वीर

एनटीसी और बीसीसीएल के अधिकारियों ने क्षेत्र का किया निरीक्षण

Dhanbad News: झरिया के प्रभावितों को मिलेगा नया रोजगार, वस्त्र उद्योग से बदलेगी तस्वीर

झरिया में अग्नि और भू-धसान से प्रभावित लोगों के लिए एनटीसी और जिला प्रशासन ने वस्त्र उद्योग के माध्यम से स्थायी रोजगार सृजन की योजना बनाई है। स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर गारमेंट सेक्टर में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

धनबादः झरिया क्षेत्र में अग्नि एवं भू-धसान से प्रभावित लोगों के लिए स्थायी आजीविका के अवसर सृजित करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के निर्देश पर नेशनल टेक्सटाइल कॉर्पोरेशन (एनटीसी) द्वारा वस्त्र उद्योग के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की योजना पर काम किया जा रहा है।

इसी क्रम में एनटीसी के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल धनबाद पहुंचा और बेलगड़िया व कर्माटांड़ क्षेत्र का निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का आकलन किया। साथ ही समाहरणालय में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में बताया गया कि झरिया के अधिकांश लोग कोयला आधारित कार्यों पर निर्भर हैं, जो अस्थिर और जोखिमपूर्ण है। ऐसे में गारमेंट सेक्टर को सुरक्षित एवं स्थायी विकल्प के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। एनटीसी को इस दिशा में व्यवहार्यता अध्ययन और स्किल गैप एनालिसिस की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि यह पहल क्षेत्र के आर्थिक विविधीकरण के साथ सामाजिक उत्थान में भी सहायक होगी। बैठक में एनटीसी, बीसीसीएल व जेआरडीए के अधिकारी मौजूद रहे। इस पहल से प्रभावित परिवारों में नई उम्मीद जगी है तथा रोजगार के नए रास्ते खुलने की संभावना बनी है।

Read More.. Sahebganj News: विद्या भारती विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, हवन-पूजन का हुआ आयोजन

मौके पर विकास अग्रवाल महाप्रबंधक (रिटेल), एनटीसी (मुख्यालय), एस. एस. वासन महाप्रबंधक (मार्केटिंग), लोकेश हस्तवाला, महाप्रबंधक (कॉर्पोरेट सेल्स), (मुख्यालय), अमित कुमार सिंह, महाप्रबंधक (तकनीकी), अचलपुर, संजय कुमार सिंह, बीसीसीएल निदेशक (तकनीकी) एवं अन्य पदाधिकारी, जेआरडीए की टीम के साथ मौजूद रहे।

Read More.. Sahebganj News: गैस की किल्लत ने उड़ाए होश, उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम, एजेंसी पर लग रहे गंभीर आरोप

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

Palamu News: 45 वर्षीय विनोद राम की घर की छत से गिरकर हुई दर्दनाक मौत Palamu News: 45 वर्षीय विनोद राम की घर की छत से गिरकर हुई दर्दनाक मौत
Dumka News: बाइकर्स गैंग ने नेशनल हाईवे पर ज्वेलरी व्यवसायी से लाखों की लूट की
Chaibasa News: अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी बरामदगी
Giridih News: ओवरलोडेड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, जीटी रोड पर 5 ट्रक जब्त
पाकुड़ स्टेशन पर शताब्दी और सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव शुरू, छात्रों और मजदूरों को बड़ी राहत
Pakur News: पीकेडीएल रोगी का द्वितीय चरण उपचार शुरू, ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास
Pakur News: मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण, रोजगार दिवस आयोजित
Pakur News: वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा, राज्य टीम ने किया दो दिवसीय निरीक्षण
Pakur News: सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच शिविर आयोजित
Pakur News: साक्षी कुमारी ने एसएससी सीजीएल में 947वीं रैंक पाई, युवाओं के लिए बनी प्रेरणा का उदाहरण
Pakur News: प्रोजेक्ट प्रयास के तहत तीन दिवसीय रिवीजन कैंप आयोजित
Pakur News: घरेलू विवाद में पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या, इलाके में सनसनी