Dumka News: बाइकर्स गैंग ने नेशनल हाईवे पर ज्वेलरी व्यवसायी से लाखों की लूट की
पीड़ित ने सरैयाहाट थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई
दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के माथाकेशो गांव के पास चार सशस्त्र बाइकर्स ने ज्वेलरी व्यवसायी राहुल साह से लाखों की चांदी के आभूषण और मोबाइल लूट लिए। अपराधी फरार हो गए, पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया और गिरफ्तारियों के लिए छापेमारी जारी है।
दुमका: सरैयाहाट थाना क्षेत्र में एक बार फिर बाइकर्स गैंग ने नेशनल हाईवे पर लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे-133 स्थित माथाकेशो गांव के समीप दो बाइक पर सवार चार सशस्त्र अपराधियों ने तितमोह गांव निवासी ज्वेलरी व्यवसायी राहुल साह से करीब एक लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण लूट लिए।
पीड़ित राहुल साह ने बताया कि वे कोठिया स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान को बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ब्लू कलर की अपाची और बजाज पल्सर बाइक पर सवार अपराधियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। अपराधियों ने देशी कट्टा दिखाकर उन्हें अपने कब्जे में लिया और बैग में रखे आभूषण और मोबाइल फोन भी छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
