नवरात्र में बेटी की पूजा, बाहर दरिंदगी: 12 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी और हत्या पर बिफरे आदित्य साहू, कल जाएंगे कुसुंबा गांव

अपराधियों में कानून का भय खत्म, पुलिस प्रशासन पर मूकदर्शक होने का आरोप

नवरात्र में बेटी की पूजा, बाहर दरिंदगी: 12 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी और हत्या पर बिफरे आदित्य साहू, कल जाएंगे कुसुंबा गांव
(आदित्य साहू फाइल फोटो)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हजारीबाग के विष्णुगढ़ (कुसुंबा गांव) में 12 वर्षीय मासूम के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे राज्य की लचर कानून-व्यवस्था और सरकार की संवेदनहीनता का परिणाम बताया। साहू कल 27 मार्च को पीड़ित परिवार से मिलने कुसुंबा गांव जाएंगे। उन्होंने नवरात्र के दौरान हुई इस घटना को समाज के लिए कलंक बताते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ के कुसुंबा गांव में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की तीव्र भर्त्सना की है। साहू कल 27 मार्च को 11 बजे कुसुंबा गांव जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। साहू ने कहा कि हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुम्बा गांव में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और उसकी निर्मम हत्या ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था की विफलता और सरकार की संवेदनहीनता का जीता-जागता उदाहरण है। 

कहा कि नवरात्र का पवित्र त्यौहार चल रहा। घरों में बेटियों की पूजा हो रही । ऐसे में एक बेटी के साथ ऐसा कु कृत्य यह बताता है कि राज्य में पुलिस प्रशासन का भय नहीं।अपराधी बेखौफ हैं और पुलिस प्रशासन मस्त है। प्रदेश में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं यह सवाल खड़ा कर रही हैं कि आखिर सरकार किस बात का इंतजार कर रही है? क्या निर्दोषों की जान यूं ही जाती रहेगी और प्रशासन मूकदर्शक बना रहेगा?

इस हृदयविदारक घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। घटना ने राज्य को फिर से कलंकित किया है। दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए। साथ ही सरकार को जवाब देना होगा कि आखिर प्रदेश में कानून का राज कब स्थापित होगा?

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान