Chaibasa News: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा की रहस्यमयी मौत, पेड़ से लटका मिला शव

शव मिलने पर पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल

Chaibasa News: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा की रहस्यमयी मौत, पेड़ से लटका मिला शव

झींकपानी में 18 वर्षीय छात्रा बंकी बुडीउली का शव गांव के पास पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है।

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित झींकपानी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेटेया गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 18 वर्षीय छात्रा बंकी बुडीउली का शव गांव के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल बन गया।

परिजनों के अनुसार, बंकी दो दिन पहले ही छात्रावास से अपने घर लौटी थी। बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए हुए थे। गुरुवार सुबह जब वे घर लौटे, तो उन्होंने गांव के समीप पेड़ से लटका हुआ बंकी का शव देखा। इकलौती संतान की इस तरह मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने झींकपानी थाना पुलिस को खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि अधिकारियों ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। थाना प्रभारी रविरंजन मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Read More.. कौन है वो अफसर जिसने 400 महिलाओं संग बनाए वीडियो, सत्ता के गलियारों में मच गया था हड़कंप

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

पाकुड़ स्टेशन पर शताब्दी और सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव शुरू, छात्रों और मजदूरों को बड़ी राहत पाकुड़ स्टेशन पर शताब्दी और सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव शुरू, छात्रों और मजदूरों को बड़ी राहत
Pakur News: पीकेडीएल रोगी का द्वितीय चरण उपचार शुरू, ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास
Pakur News: मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण, रोजगार दिवस आयोजित
Pakur News: वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा, राज्य टीम ने किया दो दिवसीय निरीक्षण
Pakur News: सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच शिविर आयोजित
Pakur News: साक्षी कुमारी ने एसएससी सीजीएल में 947वीं रैंक पाई, युवाओं के लिए बनी प्रेरणा का उदाहरण
Pakur News: प्रोजेक्ट प्रयास के तहत तीन दिवसीय रिवीजन कैंप आयोजित
Pakur News: घरेलू विवाद में पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या, इलाके में सनसनी
Hazaribagh News: बड़ी कार्रवाई: ACB ने दो इंजीनियरों को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
Hazaribagh News: अवैध शराब निर्माण मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार
Hazaribagh News: फिल्मी अंदाज में लूट कांड का खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार
Hazaribagh News: 15 करोड़ घोटाले में पुलिसकर्मी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, पत्नियां भी शामिल