साहिबगंज कोर्ट परिसर में बम रखे जाने की सूचना से हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे परिसर की जांच जारी

साहिबगंज कोर्ट परिसर में बम रखे जाने की सूचना से हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

साहिबगंज कोर्ट परिसर में ईमेल के जरिए बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी और पुलिस द्वारा तलाशी जारी है। जनता से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की गई।

साहिबगंज: न्यायालय परिसर में बम रखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। गुरुवार को करीब 11:00 बजे मिली सूचना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। उपायुक्त हेमन्त सती और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

ईमेल के माध्यम से बम उड़ाने की धमकी

उपायुक्त हेमन्त सती ने बताया कि ईमेल के माध्यम से साहिबगंज कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने पूरे परिसर की जांच की और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सभी क्षेत्रों की जांच की जा रही है और दुमका से डॉग स्क्वायड मंगाया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस बल पूरी तरह सतर्क है और किसी भी अप्रिय घटना को होने नहीं दिया जायेगा। हालात से निपटने के लिए जवान पूरी तरह तैयार हैं। सुरक्षा बलों की सहायता से परिसर के प्रत्येक संदिग्ध स्थान की बारीकी से तलाशी ली जा रही है।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाये रखें। समाचार लिखे जाने तक जांच जारी थी और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही थी।

यह भी पढ़ें Palamu News: संदीप पासवान के प्रयास से जला ट्रांसफार्मर बदला, गांव में बहाल हुई बिजली

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान
Bokaro News: डीएमएफटी अंतर्गत पीएमयू चयन को लेकर प्रि-बिड बैठक आयोजित
Bokaro News: 1 से 29 अप्रैल तक मनाया जाएगा जिला स्थापना महोत्सव
Bokaro News: सेल का मार्च धमाका: 11,388 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन, बोकारो स्टील प्लांट बना नंबर-1
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक,उपायुक्त ने दी बधाई 
Sahebganj news: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Sahebganj news: झामुमो नेता ने असम चुनाव में हेमंत सोरेन की सभा की तैयारियों का लिया जायजा
Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल
DSPMU कुलपति का बड़ा फैसला, 15 मई तक हर हाल में पूरे होंगे सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम
DSPMU कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने खुद संभाली क्लास, विद्यार्थियों को पढ़ाया सेमीकंडक्टर 
Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now