Crime News : 5 फर्जी कंपनियों से 36 करोड़ का GST फ्रॉड, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

जांच में सामने आई 5 शेल कंपनियों की सच्चाई

Crime News : 5 फर्जी कंपनियों से 36 करोड़ का GST फ्रॉड, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

मीरजापुर में फर्जी कंपनियां बनाकर 36 करोड़ रुपये की GST चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोयला कारोबारी और उसके बेटे को गिरफ्तार किया। जांच में 5 फर्जी फर्मों के जरिए बड़े स्तर पर टैक्स हेराफेरी का खुलासा हुआ है।

मीरजापुर : फर्जी कंपनियां बनाकर करोड़ों की जीएसटी चोरी करने वाले कोयला व्यवसायी पिता-पुत्र को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में लंबे समय से जांच चल रही थी। जीएसटी विभाग की उपायुक्त कनक तिवारी की तहरीर पर 22 दिसंबर 2025 को भदोही के छेछुआ गांव निवासी यज्ञवासिनी सिंह और उनके बेटे स्वतेज सिंह उर्फ राज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि दोनों ने बजाज इंटरप्राइजेज और बनारस ट्रेडिंग समेत कई फर्जी फर्म बनाकर टैक्स चोरी की।

जांच के दौरान पुलिस को तीन और फर्मों की जानकारी मिली, जिनका पंजीकरण कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर कराया गया था।

जांच में सामने आया कि बजाज इंटरप्राइजेज और बनारस ट्रेडिंग के माध्यम से करोड़ों रुपये की कर चोरी की गई, जबकि अन्य फर्मों के जरिए कुल मिलाकर करीब 36 करोड़ रुपये की जीएसटी हेराफेरी की गई।

देहात कोतवाल अमित मिश्र ने बताया कि पिता-पुत्र ने कुल पांच फर्जी फर्म बनाकर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की। दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब
रामनवमी पर पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, पेट्रोलियम पर कस्टम ड्यूटी घटाकर जनता को दी बड़ी राहत: सांसद मनीष जायसवाल
क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, रांची में होंगे दो बड़े इंटरनेशनल मैच, जानिये तारीख और टीमें
Hazaribagh News: मासूम बच्ची की निर्मम हत्या, मनीष जायसवाल ने सरकार पर साधा निशाना
Sahebganj News: बिंदुधाम मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना, बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय
Dhanbad News: सिंदरी में रामनवमी पर गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, संकट मोचन मंदिर में भव्य आयोजन
Dhanbad News: चैत्र नवरात्रि पर बस्ताकोला में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न
Ranchi News: जेएफटीए में 13वें छोटानागपुर नाट्य महोत्सव का गरिमामय शुभारंभ
Kalpana Soren MP Candidate News: क्या राज्यसभा जाएंगी कल्पना सोरेन? झारखंड की राजनीति में तेज हुई हलचल
Sahebganj News: त्यौहारों को लेकर अलर्ट, डीसी ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
Jamshedpur News: छत की दीवार को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल
रामनवमी पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संदेश, सद्भाव से बनाएं पर्व ऐतिहासिक