Dumka News : पाथरा में 79 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिए स्वास्थ्य संबंधी सुझाव

Dumka News : पाथरा में 79 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

पाथरा में भारत सेवाश्रम संघ द्वारा 79 विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

दुमका : पाथरा भारत सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर में सत्र 2026–27 हेतु प्रवेश परीक्षा में सफल कुल 79 छात्र-छात्राओं का दो दिवसीय स्वास्थ्य जाँच (मेडिकल टेस्ट) शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह शिविर 19 मार्च और 20 मार्च को आश्रम स्थित प्रणवानंद सेवासदन में संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों के सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ उनकी ऊँचाई, वजन एवं शारीरिक माप का विस्तृत निरीक्षण किया गया। साथ ही चिकित्सकों द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं सुझाव भी दिए गए।

विशेष बात यह रही कि इस दौरान बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे प्रक्रिया को नजदीक से देखा और चिकित्सकों से बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस शिविर में मुख्य रूप से डॉ. अशोक भट्टाचार्य, डॉ. गोपाल प्रसाद साह एवं डॉ. बिजन कुमार सरकार ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ दीं।

वहीं सहयोगी स्वास्थ्यकर्मियों में पानमोनी माझी, सुजाता हांसदा, मंगल हांसदा, पार्वती महतो, आकाश पात्र एवं सुभाषिनी सिंह की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय परिवार का भी विशेष योगदान रहा, जिसमें प्रधानाचार्य अभिनंदन मुर्मू, बोध बोदरा, प्रणव भकत एवं प्रशांत कुमार मुर्मू ने अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Lohardaga News: भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो सगे गांव के युवकों की मौत
Dumka News: DC का औचक निरीक्षण: स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय पहुंचे अभिजीत सिन्हा, कर्मियों में हड़कंप
Dumka News: शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने एमडीएम व्यवस्था को परखा
Dhanbad News: एनएचएम के तहत 18 पदों पर 141 नियुक्तियां होंगी, उपायुक्त ने चयन प्रक्रिया तय की
Dhanbad News: कोयला परियोजना के साइट इंचार्ज को जान से मारने की धमकी
हथियार छोड़ मुख्यधारा की ओर लौटे ग्रामीण: पलामू टाइगर रिजर्व और बूढ़ापहाड़ क्षेत्र में दिखा बड़ा बदलाव
Pakur News: विधायक की पहल पर ढेकीडूबा गाँव में लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर 
Pakur News: श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई शिवरामपुर की प्रार्थना सभा
Palamu News: 27 मार्च को प्रसिद्ध भजन गायिका इशरत जहां का भव्य कार्यक्रम 
Bokaro News रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने को लेकर अनुमंडल में बैठक 
Bokaro News: रीतुडीह में सीएसआर विभाग ने चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान