Bokaro News : जन्मदिन पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने बाबूजी को किया याद

फेसबुक वॉल पर साझा की मार्मिक कविता ‘सब ठहर गया है’

Bokaro News : जन्मदिन पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने बाबूजी को किया याद
उपायुक्त द्वारा फेसबुक पर साझा की गई कविता

जन्मदिन के अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने फेसबुक पर ‘सब ठहर गया है’ शीर्षक से भावनात्मक कविता साझा कर अपने बाबूजी की स्मृतियों को नमन किया, जिसे सोशल मीडिया पर लोग काफी सराह रहे हैं।

निर्मल महाराज 

बोकारो : 12 मार्च अपने जन्मदिन के अवसर पर उपायुक्त  अजय नाथ झा ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर एक अत्यंत भावनात्मक कविता साझा की। इस कविता के माध्यम से उन्होंने अपने बाबूजी की स्मृतियों को याद करते हुए मन की गहरी संवेदनाओं को शब्दों में व्यक्त किया है।कविता में उन्होंने लिखा है कि लोग कहते हैं कि जीवन कभी रुकता नहीं और हर परिस्थिति में जीना ही पड़ता है, लेकिन कभी-कभी मन किसी स्मृति में ठहर जाता है।

बहते समय और भागती दुनिया के बीच मन एक ऐसे द्वीप की तरह हो जाता है जो स्थिर और जड़ प्रतीत होता है, जिसे केवल मन ही महसूस कर सकता है। अपने जन्मदिन के दिन साझा की गई इस कविता में उन्होंने यह भी व्यक्त किया कि शुभकामनाओं के बीच भी मन निर्विकार और उमंगहीन हो सकता है, जब स्मृतियां गहराई से मन को छूती हैं। उल्लेखनीय है कि उपायुक्त की इस भावनात्मक पोस्ट को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। कई लोगों ने इसे संवेदनशील, हृदयस्पर्शी और जीवन के गहरे भावों को व्यक्त करने वाली रचना बताया है।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Bokaro News: सेल ने अप्रैल'25 - फरवरी'26 के दौरान दर्ज की अब तक की सर्वश्रेष्ठ बिक्री Bokaro News: सेल ने अप्रैल'25 - फरवरी'26 के दौरान दर्ज की अब तक की सर्वश्रेष्ठ बिक्री
गाड़ियों के जुलूस से नहीं, मजबूत कार्रवाई से सुधरेगी कानून व्यवस्था: अजय साह
Pakur News : पुलिस अधीक्षक ने किया SC/ST थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा
US B-2 ने ईरान के तालेघन-2 पर GBU-57 बंकर बस्टर गिराए? सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे 3 गड्ढे
धनबाद में बड़ी कार्रवाई, बस से 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो नकली घी बरामद
ग्रीनहाउस गैस नीति के साथ बदल रही भारतीय राजनीति की दिशा
Giridih News : मॉडल अनुमंडल की हकीकत: बस स्टैंड नहीं, शौचालय नहीं, विकास सिर्फ कागजों में
Chaibasa News : नाले में मिला नवजात बच्ची का शव, इलाके में सनसनी
कोडरमा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार
Ranchi News : सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र गांधीनगर की पहल, 141 लोगों की हुई जांच
Chaibasa News : बाईपास के पास स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों ने तोड़ा दम
Chaibasa News : पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर युवक ने दी जान