Chaibasa News : बाईपास के पास स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों ने तोड़ा दम

एक युवक की मौके पर ही मौत, दूसरे ने रास्ते में तोड़ा दम

Chaibasa News : बाईपास के पास स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों ने तोड़ा दम

पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर बाईपास स्थित भोया गांव के पास स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मागे पर्व से लौट रहे थे।

पश्चिमी सिंहभूम :  जिले के चक्रधरपुर बाईपास स्थित भोया गांव के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सिदीयू हाईबुरु (35) और मनोज लुगुन उर्फ मिलन (30) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक बुधवार को मागे पर्व मनाने के लिए अपने एक रिश्तेदार के घर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जानमबेड़ा गांव गए थे। पर्व में शामिल होने के बाद गुरुवार को वे स्कूटी से अपने घर गुटाई लौट रहे थे।

इसी दौरान सुबह में चक्रधरपुर बाईपास के भोया गांव के पास कलभट्ट पुलिया के समीप उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक स्कूटी सहित नीचे खेत में जा गिरे।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक मनोज लुगुन उर्फ मिलन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल सिदीयू हाईबुरु को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर ओपी थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल ने बताया कि पूरे मामले की जांच में की जांच की जा रही है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Koderma News: 15 हजार रिश्वत लेते चंदवारा थाना का दारोगा पवन गिरफ्तार Koderma News: 15 हजार रिश्वत लेते चंदवारा थाना का दारोगा पवन गिरफ्तार
Sahebganj News: हल्के मेघ गर्जन और मध्यम हवा के साथ हल्की बारिश
Bokaro News: सर्किट हाउस के संचालक नियम और शर्तों की उड़ा रहा धज्जियां 
₹49999 में TVS Orbiter V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, BaaS फ्लेक्सी प्लान और 86km रेंज के साथ
Bokaro News: सेल ने अप्रैल'25 - फरवरी'26 के दौरान दर्ज की अब तक की सर्वश्रेष्ठ बिक्री
गाड़ियों के जुलूस से नहीं, मजबूत कार्रवाई से सुधरेगी कानून व्यवस्था: अजय साह
Pakur News : पुलिस अधीक्षक ने किया SC/ST थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा
US B-2 ने ईरान के तालेघन-2 पर GBU-57 बंकर बस्टर गिराए? सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे 3 गड्ढे
धनबाद में बड़ी कार्रवाई, बस से 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो नकली घी बरामद
ग्रीनहाउस गैस नीति के साथ बदल रही भारतीय राजनीति की दिशा
Giridih News : मॉडल अनुमंडल की हकीकत: बस स्टैंड नहीं, शौचालय नहीं, विकास सिर्फ कागजों में
Chaibasa News : नाले में मिला नवजात बच्ची का शव, इलाके में सनसनी