कोडरमा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार

चंदवारा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर को एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

कोडरमा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार
रिश्वत लेते दरोगा को एसीबी टीम ने गिरफ्तार किया

झारखंड के कोडरमा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदवारा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर पवन कुमार राम को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

कोडरमा : भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को कोडरमा जिले के चंदवारा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर पवन कुमार राम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपित दरोगा एक मामले में मदद करने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। जानकारी के अनुसार नकली शराब के एक मामले कई लोग आरोपित बनाये गए थे। इस मामले में उक्त दारोगा बड़ी रकम की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत विधायक जयराम महतो तक पहुंची। उन्होंने स्थानीय प्रेम नायक को मामले को देखने को कहा। चंदवारा निवासी प्रेम चंद्र नायक ने मामले में अभियुक्तों से मुकदमा लड़ने का पावर लिया। वहीं रिश्वत मांगे जाने की हजारीबाग एसीबी से शिकायत दर्ज कराई।

शिकायतकर्ता का आरोप था कि सब-इंस्पेक्टर पवन कुमार राम उक्त मामले को रफा-दफा करने या उसमें राहत देने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे। काफी मिन्नतें करने के बाद सौदा तय हुआ। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। जिसके तहत पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये गुरुवार को दिया जा रहा था।

जैसे ही प्रेम चंद्र नायक ने तय रणनीति के तहत चंदवारा थाना परिसर में सब इंस्पेक्टर पवन कुमार राम को रिश्वत के पैसे थमाए, पहले से घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम ने उन्हें धर दबोचा। आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई है। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपित दरोगा को अपने साथ हजारीबाग ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: 15 हजार रिश्वत लेते चंदवारा थाना का दारोगा पवन गिरफ्तार Koderma News: 15 हजार रिश्वत लेते चंदवारा थाना का दारोगा पवन गिरफ्तार
Sahebganj News: हल्के मेघ गर्जन और मध्यम हवा के साथ हल्की बारिश
Bokaro News: सर्किट हाउस के संचालक नियम और शर्तों की उड़ा रहा धज्जियां 
₹49999 में TVS Orbiter V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, BaaS फ्लेक्सी प्लान और 86km रेंज के साथ
Bokaro News: सेल ने अप्रैल'25 - फरवरी'26 के दौरान दर्ज की अब तक की सर्वश्रेष्ठ बिक्री
गाड़ियों के जुलूस से नहीं, मजबूत कार्रवाई से सुधरेगी कानून व्यवस्था: अजय साह
Pakur News : पुलिस अधीक्षक ने किया SC/ST थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा
US B-2 ने ईरान के तालेघन-2 पर GBU-57 बंकर बस्टर गिराए? सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे 3 गड्ढे
धनबाद में बड़ी कार्रवाई, बस से 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो नकली घी बरामद
ग्रीनहाउस गैस नीति के साथ बदल रही भारतीय राजनीति की दिशा
Giridih News : मॉडल अनुमंडल की हकीकत: बस स्टैंड नहीं, शौचालय नहीं, विकास सिर्फ कागजों में
Chaibasa News : नाले में मिला नवजात बच्ची का शव, इलाके में सनसनी