Giridih News : मॉडल अनुमंडल की हकीकत: बस स्टैंड नहीं, शौचालय नहीं, विकास सिर्फ कागजों में

शाम के बाद स्वास्थ्य सुविधा के लिए 60-70 किमी का सफर

Giridih News : मॉडल अनुमंडल की हकीकत: बस स्टैंड नहीं, शौचालय नहीं, विकास सिर्फ कागजों में

सरिया को कागजों पर मॉडल अनुमंडल और नगर पंचायत का दर्जा मिला है, लेकिन जमीनी हकीकत में बस स्टैंड, सार्वजनिक शौचालय और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाओं का अब भी अभाव है।

सरिया :  कल्पना कीजिए एक ऐसा शहर, जहाँ सुबह-सुबह आप ट्रेन से उतरते हैं और सबसे पहला सवाल होता है—“भाई, बस स्टैंड कहाँ है?” और जवाब मिलता है हँसी के साथ—“अरे भाई, बस स्टैंड? वो तो अभी प्लानिंग में है... शायद 2047 तक!”

पेशाब लगने पर आप पूरे 20 हजार आबादी वाले इस ‘नगर पंचायत’ में इधर-उधर भटकते रहते हैं, लेकिन एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं मिलता। आखिरकार कोई बुजुर्ग दया दिखाते हुए कहता है, “बेटा, नदी के किनारे चले जाओ... वही हमारा पब्लिक टॉयलेट है।” स्वच्छ भारत अभियान का झंडा यहाँ पोस्टरों पर जरूर लहराता है, लेकिन जमीनी हकीकत में ‘स्वच्छ’ शब्द कहीं नजर नहीं आता।

सरिया को अनुमंडल का दर्जा जरूर मिला है, लेकिन अनुमंडल स्तरीय अस्पताल की सुविधा आज भी लोगों के लिए सपना बनी हुई है। एकमात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में होम्योपैथिक डॉक्टरों की मौजूदगी तो है, लेकिन एलोपैथिक इलाज की सुविधा लगभग नदारद है। शाम पांच बजे के बाद यदि किसी के साथ दुर्घटना हो जाए तो लोगों को 72 किलोमीटर दूर गिरिडीह या 62 किलोमीटर दूर हजारीबाग का रुख करना पड़ता है।

शहर में स्ट्रीट लाइटें जरूर लगाई गई हैं। शुरुआत में उनकी तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर खूब साझा भी की गईं, लेकिन कुछ ही महीनों में अधिकांश लाइटें बंद हो चुकी हैं। अब रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहता है, मानो किसी भूतिया फिल्म का दृश्य हो। स्थानीय लोग मजाक में कहते हैं—“यहाँ बिजली विभाग का नारा है—रोशनी तभी, जब वोट चाहिए!”

हाल ही में नगर पंचायत का चुनाव भी हुआ और भारी मतों से अध्यक्ष चुने गए। भाषणों में कहा गया कि अब विकास की नई सुबह होगी। लेकिन स्थानीय लोग आपस में फुसफुसाते हैं कि सुबह तो हो गई, मगर बस स्टैंड, शौचालय, अस्पताल और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं अभी भी अंधेरे में ही सो रही हैं।

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यही वह ‘मॉडल अनुमंडल’ है, जहाँ कागजों पर सब कुछ मौजूद है—अनुमंडल, नगर पंचायत, अध्यक्ष और स्ट्रीट लाइट—लेकिन जमीन पर बुनियादी सुविधाओं का अब भी इंतजार है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट 96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट
Bihar Cabinet: पहली कैबिनेट बैठक में DA बढ़ोतरी समेत 18 प्रस्तावों को मंजूरी, जानिए क्या-क्या बदला
MSP बढ़ोतरी और कोयला गैसीकरण, जानें मोदी कैबिनेट ने लिए और कौन-कौन से बड़े फैसले
हिमंत बिस्व सरमा 2.0 सरकार: असम में 26 मई को पेश होगा यूसीसी बिल
'वेलकम टू द जंगल' के साथ धमाकेदार वापसी करेंगे अक्षय कुमार, सामने आया नया पोस्टर
दिल्ली हाई कोर्ट का गूगल-ऐपल को बड़ा निर्देश, पोर्नोग्राफी बढ़ाने वाले ऐप्स पर सख्त कार्रवाई के आदेश
झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर 15 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
2021 चुनाव बाद हिंसा केस फिर खुले, अचानक क्यों हरकत में आई सरकार? जानिए क्या है मामला
PM मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने घटाया अपना काफिला
कैबिनेट का बड़ा फैसला: खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी, धान से लेकर सूरजमुखी तक किसानों को राहत
केंद्र सरकार ने नागपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण परियोजना को दी मंजूरी
7.75 करोड़ की ठगी का आरोप, CBI ने कोलकाता से दबोचा त्रिपुरा चिटफंड केस का फरार आरोपी