koderma News: जेल में बंदियों और उनके परिवारों के लिए खुली उम्मीद की नई खिड़की

प्रधान जिला जज के मार्गदर्शन में हुआ उद्घाटन

koderma News: जेल में बंदियों और उनके परिवारों के लिए खुली उम्मीद की नई खिड़की
(फ़ोटो)

कोडरमा मंडल कारा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) द्वारा 'मुलाकात से न्याय तक' लीगल एड हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत डिफेंस काउंसिल के वकील प्रतिदिन जेल परिसर में बैठकर बंदियों के परिजनों को मुफ्त कानूनी सहायता और परामर्श देंगे ताकि कोई भी अभाव में न्याय से वंचित न रहे।

कोडरमा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वाधान में मंडल कारा कोडरमा परिसर में मुलाकात से न्याय तक लीगल एड हेल्प डेस्क का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार द्वारा किया गया। 

इस अवसर  बंदियों से मिलने आए उनके परिजनों से पूछताछ कर उन्हें कई प्रकार के  कानूनी जानकारी  भी प्रदान की गई। इस अवसर पर बोलते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि गरीबों और असहायों की मदद के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि मुलाकात लीगल एड हेल्प डेस्क के माध्यम से कैदियों के परिवार जनो से मिलकर उन्हें कानूनी सहायता पहुंचाना है।  ताकि कोई भी व्यक्ति जानकारी की अभाव में न्याय से वंचित न रहे, और अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंच सके। 

साथ ही उन्होंने कहा कि  निर्धन और असहाय बंदियों की मदद के लिए  डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। जिसका लाभ लगातार बंदियों को मिल रहा है। हेल्प डेस्क के खुलने से बंदियों एवं उनके परिजनों को और अधिक तेजी से लाभ मिलेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता प्रतिदिन हेल्प डेस्क में बैठेंगे और बंदियों के परिजनों से मिलकर उन्हें उचित सहायता प्रदान करेंगे। मौके पर एलईडीसीएस के अधिवक्ता किरण कुमारी, अधिवक्ता राजेंद्र मंडल, अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा, अधिवक्ता ललन चौधरी, अधिवक्ता अश्विनी शरण, प्रभारी जेलर प्रेम कुमार आदि उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत
दावे हवाई, हकीकत जुदा: पेयजल मंत्री के क्षेत्र में ‘प्यासा’ है पूर्व विधायक का पैतृक गांव
हजारीबाग में मलेरिया रोकथाम को लेकर विशेष अभियान, लोगों से सतर्क रहने की अपील
विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakud News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित
बीआईटी मेसरा: 5 दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का हुआ सफल समापन
Hazaribagh News: बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन
Sahebganj News: होटल कलिंगा में यादव महासभा की बैठक, एकजुटता पर मंथन
धनबाद की खदान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डोजर, ऑपरेटर की मौत
चमत्कार को नमस्कार: 27 हफ्ते में जन्में 610 ग्राम के बच्चे को SNCU ने दिया नया जीवन