Sahebganj News: होटल कलिंगा में यादव महासभा की बैठक, एकजुटता पर मंथन
भगवान कृष्ण के आदर्शों पर चलकर समाज को आगे बढ़ाएं: नीरा यादव
साहिबगंज के होटल कलिंगा में जिला अध्यक्ष भरत यादव की अध्यक्षता में प्रदेश यादव महासभा संघ की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं भाजपा विधायक डॉ. नीरा यादव ने सामाजिक एकजुटता, समान शिक्षा और गौ सेवा पर विशेष जोर दिया।
साहिबगंज: प्रदेश यादव महासभा संघ की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय होटल कलिंगा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भरत यादव ने की। इसमें संगठन की मजबूती, समाज की एकजुटता और सामाजिक-शैक्षणिक विकास पर मंथन हुआ।बकार्यक्रम के सिलसिले में साहिबगंज पहुंचीं कोडरमा की भाजपा विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव भी बैठक में शामिल हुईं। जिला अध्यक्ष भरत यादव के नेतृत्व में उनका अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया गया।
डॉ. नीरा यादव ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि यादव समाज को एकजुट होकर समाज के विकास के लिए काम करना चाहिए। बेटा और बेटी में भेदभाव किए बिना दोनों को समान शिक्षा और अवसर मिलने चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि यादव समाज भगवान कृष्ण के वंशज हैं। उनके आदर्शों पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। समाज में बाल विवाह और बेटा-बेटी के बीच भेदभाव पहले से कम हुआ है, लेकिन इसे पूरी तरह खत्म करना जरूरी है। अंत में उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता है, उसका सम्मान करें। पहली रोटी गाय को दें। जब समाज गाय के प्रति सम्मान रखेगा तो गाय स्वतः राष्ट्रीय माता का दर्जा पा लेगी।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
